रेसलिंग फेडरेशन और विनेश फोगाट की लड़ाई में बदल गई बाजी, कोर्ट ने सुना दिया फैंस के दिल का फैसला!

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी खुशखबरी मिली है. कोर्ट ने उनके हक में फैसला सुनाया है. विनेश ने भारतीय कुश्ती महासंघ के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था, जहां पर कोर्ट ने फोगाट के हक में फैसला सुनाया है.

Cricket News - 2026-05-23T193449.108

Vinesh Phogat: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. अदालत ने उन्हें आगामी एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की चयन नीति और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हिदायत दी कि खेल संगठनों को खिलाड़ियों और खेल के हित में काम करना चाहिए, न कि बदले की भावना से.

विज्ञापन

क्या है मामला?

भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. विनेश पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे. कुश्ती महासंघ ने दावा किया था कि संन्यास के बाद वापसी के लिए जरूरी छह महीने का नोटिस देना जरूरी होता है. लेकिन विनेश ने ऐसा नहीं किया. हालांकि विनेश ने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी. अब हाईकोर्ट ने उन्हें एशियाई खेल चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत दे दी है.

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने क्या कहा?

मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की खंडपीठ ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि 30 और 31 मई 2026 को होने वाले सिलेक्शन ट्रायल में विनेश फोगाट को हिस्सा लेने दिया जाए. इसके अलावा अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए और उसमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) तथा भारतीय ओलंपिक संघ (आओए) के स्वतंत्र लोग मौजूद रहें. कोर्ट ने आगे कहा कि देश में मातृत्व का सम्मान किया जाना चाहिए. फोगाट जुलाई 2025 में मां बनी थी और अब वह घरेलू प्रतियोगिता में वापसी कर रही हैं. कोर्ट ने कहा , ‘मातृत्व उत्सव है. इसे किसी खिलाड़ी के लिए नुकसानदायक नहीं बनाया जाना चाहिए.

विज्ञापन

भारतीय कुश्ती महासंघ ने किया था अयोग्य घोषित

भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को जून 2026 तक के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था. इसमें महासंघ ने कहा था कि संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत कम से कम छह महीने पहले नोटिस देना जरूरी होता है. लेकिन विनेश ने ऐसा नहीं किया. इसलिए वह घरेलू टूर्नामेंट्स में खेलने के लिए योग्य नहीं हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ