VHT 2025: ऋषभ पंत की दिल्ली ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, यहां देखें सभी मुकाबलों के रिजल्ट

VHT 2025-26 Results: 29 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का तीसरा राउंड खत्म हो गया. दिल्ली ने सौराष्ट्र को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इससे पहले दिल्ली ने गुजरात और आंध्र प्रदेश को शिकस्त दी थी. इसके अलावा रेलवे झारखंड, यूपी के अलावा मुंबई ने भी शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम किया.

ऋषभ पंत दिल्ली के लिए

ऋषभ पंत दिल्ली के लिए

VHT 2025-26 Results: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कुल 38 टीमें भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट का राउंड 3 खत्म हो गया है. 29 दिसंबर को ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली ने सौराष्ट्र के खिलाफ जीत दर्ज की. दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत बल्लेबाजी में नाकाम रहें. उन्होंने खासा कमाल नहीं किया. हालांकि प्रियांश आर्य ने दिल्ली के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. दिल्ली ने लगातार तीसरी जीत हासिल कर विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल कर दिया. आइए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 राउंड 3 में खेले गए सभी मुकाबलों के रिजल्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

सौराष्ट्र ने बनाए थे 320 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने 7 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 320 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज हार्दिक देसाई ने 28 रन बनाए. इसके अलावा विश्वराजसिंह जडेजा ने 104 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली. वहीं, गज्जर समर ने 41 रन बनाए. नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए रुचिट अहीर ने 65 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

दिल्ली ने 3 विकेट से जीता मुकाबला

321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 45 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. जबकि तेजस्वी दहिया ने 51 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. इसके अलावा हर्ष त्यागी ने 45 गेंदों में 49 रन बनाए. जबकि नवदीप सैनी ने 29 गेंदों में 34 रन बनाए. ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में 22 रन बनाए.

विज्ञापन

यहां देखें सभी मुकाबलों के रिजल्ट

जीतने वाली टीमहारने वाली टीमजीत का अंतर
रेलवे (Railways)सर्विसेज84 रन
उड़ीसा (Odisha)आंध्र प्रदेश6 विकेट
उत्तराखंड (Uttarakhand)पंजाब5 विकेट
मुंबई (Mumbai)छत्तीसगढ़9 विकेट
हिमाचल प्रदेश (HP)महाराष्ट्र7 रन
उत्तर प्रदेश (UP)बड़ौदा54 रन
त्रिपुरा (Tripura)राजस्थान66 रन
झारखंड (Jharkhand)पुडुचेरी133 रन
मध्य प्रदेश (MP)केरल47 रन
बिहार (Bihar)मेघालय8 विकेट
नागालैंड (Nagaland)मिजोरम177 रन
मणिपुर (Manipur)अरुणाचल प्रदेश4 विकेट
विदर्भ (Vidarbha)जम्मू-कश्मीर5 विकेट
असम (Assam)हैदराबाद4 विकेट
कर्नाटक (Karnataka)तमिलनाडु4 विकेट
बंगाल (Bengal)चंडीगढ़6 विकेट
हरियाणा (Haryana)गुजरात26 रन
गोवा (Goa)सिक्किम62 रन
दिल्ली (Delhi)सौराष्ट्र3 विकेट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ