---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान कौन? 2 खिलाड़ियों में छिड़ी जंग

IPL 2025: नए आईपीएल सीजन के लिए अभी दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ अब कप्तान बनने की रेस में इन 2 खिलाड़ियों का नाम सामने निकलकर आ रहा है।

---विज्ञापन---

IPL 2025: आईपीएल 2025 में इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। ऋषभ पंत अब टीम का हिस्सा नहीं है। पिछले कई सालों तक पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी की थी, लेकिन इस बार ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में एंट्री हो चुकी है। इसके अलावा केएल राहुल की दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री हुई है। दिल्ली ने इस बार मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इसके अलावा मिचेल स्टार्क और आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी अब दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में खरीद लिया था। अब सबसे बड़ा सवाल ये सामने निकलकर आ रहा है कि आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान कौन होगा?

---विज्ञापन---

ये 2 खिलाड़ी कप्तान के दावेदार

1. केएल राहुल

केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान को तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि राहुल ही दिल्ली के नए कप्तान बन सकते हैं। इससे पहले आईपीएल के तीन सीजन तक राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी। राहुल ने 64 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उनकी कप्तानी में टीम ने 31 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में राहुल का कप्तानी में रिकॉर्ड ठीकठाक ही रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: न विराट, न क्रुणाल पांड्या; ये खिलाड़ी हो सकता है RCB का नया कप्तान

2. फाफ डु प्लेसिस

आईपीएल 2024 में फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए देखा गया था। उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक भी पहुंची थी, लेकिन इस बार आरसीबी ने फाफ को रिलीज करने का फैसला किया था, जिसके बाद मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। दिल्ली के लिए कप्तानी का दूसरा ऑप्शन फाफ भी है। फाफ डु प्लेसिस ने 41 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 21 में जीत और 21 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 बार टीम को उन्होंने अपनी कप्तानी में प्लेऑफ तक भी पहुंचाया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर इस दिन आएगा बड़ा फैसला, शेड्यूल भी होगा जल्द जारी

First published on: Dec 03, 2024 12:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola