WPL Auction 2026 DC Full Squad: ऑक्शन के बाद दिल्ली में इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह, देखें पूरा स्क्वाड
Delhi Capitals WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों का बाजार सच चुका है. दिल्ली कैपिटल्स पूरी तैयारियों के साथ ऑक्शन में उतर चुकी है. अब तक दिल्ली 3 बार फाइनल खेल चुकी है. यहां आप दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का पूरा स्क्वाड देख सकते हैं.
Delhi Capitals WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी 5 टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन दिल्ली में हुआ. 277 खिलाड़ियों पर आज बोली लगी. मेगा ऑक्शन में फैंस की निगाहें दिल्ली कैपिटल्स पर थीं. जो अब तक खेले गए 3 सीजन में तीनों ही हार फाइनल खेल चुकी है. हालांकि टीम अब तक एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. आइए नजर डालते हैं दिल्ली कैपिटल्स के फुल स्क्वाड पर.
विज्ञापन
5.70 करोड़ के पर्स के साथ उतरी दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आगामी ऑक्शन में 5.70 करोड़ रुपये का भारी भरकम पर्स लेकर उतरी थी. टीम ने मेगा ऑक्शन में कुछ बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाई.