WPL 2026: लिजेल ली की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने चखा पहली जीत का स्वाद, यूपी को मिली लगातार तीसरी हार

Delhi Capitals vs  UP Warriorz: दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 में 12 जनवरी को मुकाबला खेला गया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को दिल्ली ने अपने नाम कर लिया. दिल्ली की ओर से लिजेल ली ने शानदार बल्लेबाजी की.

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मैच नंबर 7 दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्ज की टीम विशाल स्कोर नहीं बना पाई. कप्तान मेग लैनिंग ने यूपी की ओर से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि हरलीन देओल ने भी 47 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने आसानी के साथ मुकाबला जीत लिया. दिल्ली ने सीजन की पहली जीत हासिल की, जबकि यूपी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

यूपी ने बनाए थे 154 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 154 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे ने 3 गेंदों में 0 और मेग लैनिंग ने 38 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 9 चौके के अलावा 1 छक्का भी अपने नाम किया. इसके अलावा फीबी लिचफील्ड ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि हरलीन देओल ने 36 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत यूपी औसतन स्कोर बनाने में सफल रही. दिल्ली की ओर से मारिजन कप्प ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि शेफाली वर्मा को भी 2 सफलता मिली.

विज्ञापन

दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य

शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने पहले विकेट के लिए मिलकर दिल्ली को दमदार शुरुआत दिलाई. शेफाली ने 32 गेंदों में 36 और ली ने 44 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए. अंत में लौरा वोल्वाड्ट ने 24 गेंदों में नाबाद 25 रनों की पारी खेली और दिल्ली ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. यूपी की ओर से कोई भी गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति शर्मा ने लिए. उन्होंने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ