Written By: Alsaba Zaya|Updated: May 17, 2026 23:39
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: May 17, 2026 23:39
Share :
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
DC vs RR: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई थी. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान और दिल्ली के लिए ये मुकाबला अहम था. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 193 रन बनाए थे. राजस्थान की ओर से ध्रुव जुरेल, रियान पराग और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसके जवाब में दिल्ली की ओर से केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली और दिल्ली ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
राजस्थान ने बनाए थे 193 रन
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यशस्वी जायसवाल इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर पाए. जायसवाल ने 9 गेंदों में 12 रन बनाए. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी 21 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े. वैभव एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बने. इसके अलावा रियान पराग ने 26 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने भी 3 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए. इस तरह राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे. दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 40 रन खर्चकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा लुंगी एंगिडी और माधव तिवारी को 2-2 सफलता मिली.
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी दिल्ली को शानदार शुरुआत मिली. अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया. केएल राहुल के साथ मिलकर पोरेल ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की.
---विज्ञापन---
अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि केएल राहुल के बल्ले से 42 गेंदों में 56 रन निकले. साहिल पारख खासा प्रभावित नहीं कर सके और 8 गेंदों में 9 रन बनाकर चलते बने. कप्तान अक्षर पटेल ने 18 गेंदों में 34 रन नाबाद बनाए. इसके अलावा अंत में आशुतोष शर्मा ने 5 गेंदों में 18 रन बनाकर बाजी पलट दी. दिल्ली ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.