टीम इंडिया की प्लेयर संग हुआ 25 लाख का फ्रॉड, साथी खिलाड़ी पर ही लगाया आरोप, दर्ज हुआ केस
Deepti Sharma: भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी ही साथी खिलाड़ी के खिलाफ 25 लाख का फ्रॉड केस दर्ज कराया है।
Edited By Shubham Mishra

Deepti Sharma
Edited By Shubham Mishra

Deepti Sharma
Deepti Sharma: टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी ही साथी खिलाड़ी के खिलाफ 25 लाख का फ्रॉड करने का केस दर्ज कराया है। महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स के लिए खेलने वालीं आरुषि गोयल पर दीप्ति ने फ्रॉड के साथ-साथ चोरी करने का भी आरोप लगाया है। दीप्ति का कहना है कि आरुषि ने उनके घर से पैसे, ज्वैलरी और 2 लाख की विदेशी मुद्रा चुराई। आरुषि भारतीय रेलवे में जूनियर क्लर्क की पोस्ट पर आगरा में ही पोस्टेड हैं। दीप्ति और आरुषि क्रिकेट के मैदान के अलावा निजी जिंदगी में भी एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानती हैं। यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलने के अलावा यह दोनों ही प्लेयर्स घरेलू क्रिकेट में भी साथ खेल चुकी हैं।
आगरा के सदर पुलिस स्टेशन में दीप्ति शर्मा की ओर से उनके भाई सुमित शर्मा द्वारा आरुषि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में आरुषि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसमें चोरी, भरोसा तोड़ने और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचना शामिल है। एफआई के अनुसार, “दोनों क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से खेलते हुए पिछले कुछ सालों में एक-दूसरे की काफी करीबी हो गई थीं। इसके बाद आरुषि और पैरेंट्स ने दीप्ति ने दीप्ति से परिवार में आपातकाल स्थिति और वित्तीय संकट का हवाला देते हुए पैसा ऐंठना शुरू कर दिया।”
Agra, Uttar Pradesh: Deepti Sharma, UP DSP and Indian women’s cricketer, along with junior player Arushi Goyal and her family, face a ₹25 lakh fraud case. Deepti’s brother filed an FIR after valuables went missing from her flat. Investigation is ongoing, says DCP Sonam Kumar pic.twitter.com/adGEH9JlSm
— IANS (@ians_india) May 22, 2025
एसीपी आगरा सदर सुकन्या शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया, “दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पहली नजर में हमको इस बात में काफी सच्चाई नजर आई, जिसके चलते हमने बीएनएस की धारा 305 (ए) (चोरी), 331 (3), 316 (2), और 352 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।” हालांकि, आरुषि गोयल ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आरुषि ने कहा कि वह इस मामले को लेकर सीधा दीप्ति से बात करेंगी और चीजों को क्लियर करेंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: