These 3 Teams May Out From Playoff Race: आईपीएल 2024 का 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को शानदार जीत मिली है। एक पल के लिए लग रहा था कि गुजरात आसानी से मैच पर कब्जा जमा लेगा, लेकिन आखिरकार पंत की सेना ने मैच को अपनी झोली में डाल लिया। दिल्ली की जीत के बाद अंकतालिका की रेस फिर रोमांचक हो गई है। दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया था, लेकिन गुजरात को हराने के बाद अब डीसी भी रेस में आ गई है। अब 7 टीमों के बीच क्वालिफिकेशन की रेस है, जबकि 3 टीमों का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में उतरा पाकिस्तानी दिग्गज, फैंस से की रिक्वेस्ट
इन 7 टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस जारी
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच से पहले 8 मैचों में से 3 जीत के साथ अंकतालिका में 8वें स्थान पर थी। लेकिन अब गुजरात को हराने के साथ ही दिल्ली 8वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की हार से उसे प्वाइंट्स टेबल में भी करारा झटका लगा है। गुजरात इस मैच से पहले अंकतालिका में छठे स्थान पर थी, लेकिन अब वह सातवें स्थान पर पहुंच चुकी है। अगर गुजरात को इस मैच में जीत हासिल होती, तो वह क्वालीफाई करने के लिए प्रबल दावेदार मानी जाती। लेकिन अब गुजरात के लिए भी मुश्किलें बढ़ने लगी है। इस एक जीत से प्लेऑफ की रेस में अब दिल्ली भी शामिल हो गई है। अब यह रेस 7 टीमों के बीच जारी है। जिनमें राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपरजायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RCB Preview: हैदराबाद का खेल खराब कर सकती बेंगलुरु, जानें प्लेइंग 11 समेत अन्य जानकारी
इन 3 टीमों के लिए मुश्किल हुई रेस
वैसे तो लग रहा था कि दिल्ली भी प्लेऑफ से बाहर ही हो जाएगी, लेकिन गुजरात के खिलाफ मिली जीत से उसकी उम्मीद बरकरार है। इस मैच के बाद अब 3 ऐसी टीमें हैं, जिसका प्लेऑफ से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। इस सूची में पहले स्थान पर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जो अभी तक खेले गए 8 मुकाबले में सिर्फ एक मैच जीत पाई है। दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जो 8 मैच खेलकर सिर्फ 2 मैच जीत पाई है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस है, जो अभी तक खेले गए 8 मैचों में 3 मैच जीत पाई है। इन तीनों टीमों के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद होते दिख रहे हैं, अगर इन टीमों को वापसी करनी है, तो करिश्माई कमबैक करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- DC vs GT: ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली को जिताया? गुजरात के जबड़े से खींच लिए 5 रन
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
16 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
45 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
52 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines