DC vs GT: ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली को जिताया? गुजरात के जबड़े से खींच लिए 5 रन

Tristan Stubbs DC vs GT IPL 2024: ट्रिस्टन स्टब्स ने 19वें ओवर में बेहतरीन फील्डिंग की। जिससे दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस को हराने में मदद मिली। स्टब्स ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से महफिल लूट ली है।

Tristan Stubbs DC vs GT IPL 2024

Tristan Stubbs DC vs GT IPL 2024

Tristan Stubbs DC vs GT IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 40वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 4 रन से शिकस्त दी। यूं तो दिल्ली की जीत में ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रसिक सलाम डार का बड़ा योगदान रहा, लेकिन ट्रिस्टन स्ट्रब्स ने एक कारनामा न किया होता, तो शायद गुजरात टाइटंस मैच जीत चुकी होती। दरअसल, ट्रिस्टन ने 19वें ओवर में बाउंड्री पर बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए 5 रन बचाए थे। यही 5 रन गुजरात को भारी पड़े और वह मुकाबला हार गई।

विज्ञापन

19वें ओवर में बचाए 5 रन

ट्रिस्टन ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर अद्भुत फील्डिंग का नजारा पेश किया। रसिक सलाम डार ने जब गेंद डाली तो राशिद खान ने इसे विस्फोटक अंदाज में खेला। राशिद के बल्ले पर लगकर बॉल लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में उड़ गई, लेकिन यहां बाउंड्री पर खड़े फील्डर ट्रिस्टन ने बेहतरीन छलांग लगाई और दोनों हाथों से गेंद को कैच करने की कोशिश की।

विज्ञापन

विज्ञापन

सिर्फ एक रन ले सके राशिद खान

हालांकि उन्हें जब लगा कि वे इसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे, तो उन्होंने मिनिमम सेकंड में अपना प्लान बदला और बॉल को बाउंड्री से बाहर फेंक दिया। ट्रिस्टन खुद बाउंड्री के अंदर गिर गए, लेकिन उन्होंने 5 रन बचा लिए। ट्रिस्टन की बेहतरीन फील्डिंग के चलते ही राशिद सिर्फ एक रन ले सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

बल्लेबाजी में किया कमाल

ट्रिस्टन ने इससे पहले बल्लेबाजी में कमाल किया था। उन्होंने महज 7 गेंदें खेलीं और 3 चौके-2 छक्के ठोक 371.43 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 26 रन जड़े। उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन ने गुजरात के जबड़े से मैच खींच लिया। साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी की इस शानदार परफॉर्मेंस को हर कोई सलाम कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ