ड्रिंक-ड्राइविंग के आरोप में बुरे फंसे David Warner, छिन सकती है सिडनी थंडर की कप्तानी

David Warner: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की मुश्किलें बढ़ते वाली हैं. शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में वॉर्नर को अब कोर्ट में पेश होना पड़ेगा, जिसके चलते उनकी सिडनी थंडर की कप्तानी भी खतरे में आ गई है.

David Warner

David Warner

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में फंसे वॉर्नर को अब कोर्ट का सामना करना पड़ेगा, जिसका असर उनके क्रिकेट करियर भी पड़ सकता है. इसके चलते उनका बिग बैश लीग (BBL) की टीम सिडनी थंडर के कप्तान के तौर पर भविष्य सवालों के घेरे में आ गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

ड्रिंक-ड्राइविंग में बुरे फंसे डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले सिडनी में डेविड वॉर्नर को ड्रिंक-ड्राइविंग करते हुए पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि ईस्टर संडे के दिन उनके खून में अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया, जो कानूनी सीमा से काफी ज्यादा है. 39 साल के वॉर्नर को जांच के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया और अब उन्हें 7 मई को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना है.

विज्ञापन

इस घटना के बाद उनकी टीम सिडनी थंडर की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं. क्रिकेट NSW के लिए भी यह मामला संवेदनशील बन गया है, क्योंकि उनका रोड सेफ्टी को लेकर लंबे समय से जुड़ा अभियान है. ऐसे में वॉर्नर की सिडनी थंडर की कप्तानी खतरे में आ गई है.

क्रिकेट NSW के CEO ने दिया बड़ा बयान

क्रिकेट NSW के CEO ली जर्मन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “मैं इस घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि यह मामला कानूनी प्रक्रिया में है. ये आरोप काफी चिंताजनक हैं और हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. क्रिकेट NSW में हम शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ हैं और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रबल समर्थक हैं.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “हम इस प्रक्रिया में वॉर्नर का पूरा साथ देंगे, लेकिन साथ ही खिलाड़ियों को और ज्यादा जागरूक करने पर भी ध्यान देंगे. कप्तानी को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.” यानी अब यह पूरा मामला कोर्ट में है और आने वाले समय में सुनवाई के बाद ही स्थिति साफ होगी. लेकिन इतना तय है कि इस विवाद का असर वॉर्नर की छवि और उनकी कप्तानी दोनों पर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ बुमराह ही नहीं, ये भारतीय गेंदबाज भी हैं खतरनाक, साहिबजादा फरहान ने दिया चौंकाने वाला बयान

PSL में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं. हालांकि, 11 अप्रैल को हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ मैच में वह पीठ दर्द की वजह नहीं खेल पाए. उस मुकाबले में रीजा हेंड्रिक्स ने उनकी जगह कप्तानी की. अब उम्मीद है कि वॉर्नर 16 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

वॉर्नर ने किंग्स के लिए अपने आखिरी मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया था, जो टीम के लिए काफी अहम रहा. फिलहाल कराची किंग्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जहां टीम ने 5 में से 3 मैच जीते हैं और 2 में हार का सामना किया है. इससे पहले उन्होंने बिग बैश लीग (BBL) में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उनका औसत 86.6 रहा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ