सिर्फ बुमराह ही नहीं, ये भारतीय गेंदबाज भी हैं खतरनाक, साहिबजादा फरहान ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sahibzada Farhan-Jasprit Bumrah: साहिबजादा फरहान ने एशिया कप 2025 के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाने का किस्सा सुनाया है. फरहान ने बताया है कि बुमराह का सामना करना उनके लिए कितना मुश्किल रहा. उन्होंने बुमराह समेत बाकी भारतीय गेंदबाजों की तारीफ भी की है.

Sahibzada Farhan-Jasprit Bumrah

Sahibzada Farhan-Jasprit Bumrah

Sahibzada Farhan-Jasprit Bumrah: पाकिस्तान के स्टार युवा बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एशिया कप 2026 के दौरान भारतीय घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाने का काम किया था. इसके बाद फरहान चर्चा में आए गए और पाकिस्तान में उन पर डॉक्युमेंट्री बनने की खबरें भी सामने आई. वहीं, अब फरहान ने एक इंटरव्यू में उस पल को याद करते हुए बताया है कि बुमराह का सामना करना कितना मुश्किल रहा. उन्होंने बुमराह और बाकी भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का अपना अनुभव शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है.

विज्ञापन

साहिबजादा फरहान ने सुनाया बुमराह को छक्का मारने वाला किस्सा

ESPN क्रिकइंफो से बात करते हुए साहिबजादा फरहान ने कहा कि बुमराह के अलावा भारत के पास बाकी गेंदबाज भी कमाल के हैं. उन्होंने कहा, “सिर्फ बुमराह ही नहीं, उनके बाकी गेंदबाज अक्षर पटेल, कुलदीप यादव भी बहुत टफ हैं. जब आप किसी टॉप बॉलर को एक बड़ा शॉट मार देते हो, तो आपका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ जाता है. जैसे उन्होंने बुमराह के खिलाफ किया था.”

विज्ञापन

फरहान ने बताया कि शुरुआत में बुमराह ने उन्हें काफी परेशान किया. कभी स्लो बॉल, कभी यॉर्कर, तो कभी बाउंसर और सबसे मुश्किल बात ये कि वो दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं. इसलिए उन्हें खेलना आसान नहीं होता, लेकिन एक बार आप उनका तरीका समझ लो, तो फिर चीजें थोड़ी आसान लगने लगती हैं.

बुमराह ने काफी परेशान किया – फरहान

साहिबजादा फरहान ने आगे यह भी कहा कि पहले मैच में उन्हें बुमराह के खिलाफ काफी दिक्कत हुई थी. उन्होंने कहा, “बुमराह अपनी यॉर्कर्स के लिए मशहूर हैं और किसी भी समय वैसी गेंद फेंक सकते हैं. इसलिए मैं उसके लिए तैयार था. मैं जब उनका सामना कर रहा था तब पूरी तरह से ध्यान लगाए हुए थे. जब भी भारत-पाकिस्तान का मैच होता है तो सब ज्यादा ध्यान देते हैं.”

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “टेप बॉल क्रिकेट खेलने का उनका अनुभव यहां काम आया. मैंने टेप बॉल में अजीबोगरीब एक्शन वाले कई गेंदबाजों का सामना किया है, जो स्लो बॉल और यॉर्कर डालते रहते हैं और इससे मुझे मदद मिली.” बता दें कि, फरहान एशिया कप 2025 के दौरान तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, जहां उन्होंने 7 मैचों में 217 रन बनाए थे. भारत के के खिलाफ तीन पारियों में उन्होंने 58, 40 और 57 रन बनाए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ