'रिटायर्ड आंद्रे रसल 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन से बेहतर…', पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने KKR को किया ट्रोल

KKR: आईपीएल 2026 में अब तक केकेआर ने खराब प्रदर्शन किया है. टीम ने एक भी जीत अब तक हासिल नहीं की है. टीम के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन बल्ले और गेंद से फ्लॉप रहे हैं. वह केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. अब इसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने केकेआर की आलोचना की है.

Cricket News - 2026-04-15T171609.814

KKR: IPL 2026 में अब तक केकेआर को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. केकेआर ने अब तक इस सीजन 5 मैच खेल लिए हैं. हालांकि एक मैच रद्द होने के कारण उसे 1 अंक मिला था. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी खराब फॉर्म में हैं. कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है. टीम ने इस बार 25.20 करोड़ में कैमरून ग्रीन को खरीदा था. लेकिन वह अब तक शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. हालांकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को लगता है कि अभी भी रिटायर हो चुके आंद्रे रसल 25 करोड़ी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन से बेहतर हैं.

विज्ञापन

केकेआर हुई ट्रोल

भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में केकेआर मैनेजमेंट की आलोचना की. उन्होंने लिखा “शायद इस सीजन में केकेआर की सबसे बड़ी गलती आंद्रे रसेल को कोच बनाना और उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर इस्तेमाल न करना थी. उन्हें केकेआर के डगआउट में बनाए रखने और नीलामी में दूसरी फ्रेंचाइजी को उन्हें खरीदने से रोकने की रणनीति कारगर नहीं हुई. क्या वह अब भी 25 करोड़ रुपये के कैमरून ग्रीन से बेहतर ऑलराउंडर नहीं हैं? जवाब साफ है,”

विज्ञापन

14 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में केकेआर को सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. सीएसके ने 32 रनों से मुकाबला जीता, जिसके बाद केकेआर की जमकर आलोचना हुई.

कैसा रहा है प्रदर्शन?

कैमरून ग्रीन ने अब तक केकेआर के लिए एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेली है. पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 18, फिर हैदराबाद के खिलाफ 2, पंजाब किंग्स के खिलाफ 4, एलएसजी के खिलाफ 32* और सीएसके के खिलाफ 0 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में भी वह अब तक 1 ही विकेट ले पाए हैं. अब तक ग्रीन का प्रदर्शन खराब रहा है. केकेआर को उनसे खासा उम्मीदें थीं. लेकिन अब तक वह खासा कमाल नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ