Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम के धाकड़ खिलाड़ी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। इस खिलाड़ी पर साल 2018 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आजीवन बैन लगा दिया था। ये बैन उनकी कप्तानी पर लगा था, यानी ये खिलाड़ी कभी टीम की कमान नहीं संभाल सकता था। लेकिन अब इस खिलाड़ी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुशखबरी दी है। अब ये खिलाड़ी कप्तानी करता हुआ भी दिखाई दे सकता है।
डेविड वॉर्नर से हटा बैन
साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में डेविड वॉर्नर को गेंद के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। जिसको बाद में वॉर्नर ने भी कबूला था। इसी के चलते ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस खिलाड़ी पर कप्तानी नहीं करने का आजीवन बैन लगा दिया था।
लेकिन अब डेविड वॉर्नर के ऊपर से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है। ग्रेग चैपल और केन विलियमसन की मौजूदगी वाले तीन सदस्यीय स्वतंत्र समीक्षा पैनल ने यह फैसला लिया। सदस्य पैनल ने फैसला किया कि खिलाड़ी ने उन सभी शर्तों को पूरा किया है जो उसके प्रतिबंध को हटाने के लिए आवश्यक थीं।
ये भी पढ़ें:- T20 Emerging Asia Cup: सेमीफाइनल की भिड़ंत का फ्री में यहां ले ‘मजा’, भारत की जीत पर नजर
अब इस टीम की कर सकते हैं कप्तानी
बैन हटने के बाद अब डेविड वॉर्नर को बिग बैश लीग के नए सीजन में कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। बिग बैश लीग के नए सीजन से पहले अटकलें लगाई जा रही है कि वॉर्नर सिडनी थंडर की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं। बता दें, डेविड वॉर्नर कई बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अपील करते आ रहे थे कि उनके ऊपर से बैन हटा लिया जाए। जिसपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया काफी विचार करके ये बड़ा फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे टेस्ट पर मौसम का ताजा अपडटे, क्या दूसरे दिन बढ़त हासिल करेगा भारत?
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बनेगी विलेन?
25 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
49 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
12 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
13 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
13 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
14 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines