T20 Emerging Asia Cup: सेमीफाइनल की भिड़ंत का फ्री में यहां ले 'मजा', भारत की जीत पर नजर

T20 Emerging Asia Cup

T20 Emerging Asia Cup

विज्ञापन

ACC T20 Emerging Asia Cup 2024: एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में आज टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाली है। सेमीफाइनल में इंडिया ए का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होने वाला है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में शाम 7 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतकर इंडिया ए फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी। इंडिया ए इस टूर्नामेंट में कमाल की फॉर्म में दिख रही है, तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए ने टूर्नामेंट में अभी तक तीनों मैच जीते हैं।

कब, कहां फ्री में देखें मैच

बात अगर टीवी की करे तो इंडिया ए और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा या सोनी नहीं बल्कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। जहां आप फ्री में इस रोमांच मुकाबले का मजा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

3 टीमों को हरा चुका भारत

एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में इंडिया ए को ग्रुप ए में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए ने सबसे पहले पाकिस्तान को हराकर शानदार आगाज किया था। फिर यूएई और ओमान जैसी टीमों को पटखनी दी थी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की फील्डिंग काफी चर्चा का विषय रही। रमनदीप सिंह और आयुष बडोनी के कैच ने टूर्नामेंट में सनसनी मचा रखी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंडिया ए का स्क्वाड

अनुज रावत (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, निशांत सिंधु, राहुल चाहर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, रसिख दार सलाम, आकिब खान, वैभव अरोड़ा, अंशुल कंबोज, रितिक शौकीन, प्रभसिमरन सिंह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ