---विज्ञापन---

IND vs NZ: पुणे टेस्ट पर मौसम का ताजा अपडेट, क्या दूसरे दिन बढ़त हासिल करेगा भारत?

India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा है। आज पुणे टेस्ट का दूसरा दिन है। दूसरे दिन कैसा होगा मौसम का मिजाज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। पहले दिन टीम इंडिया ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए थे। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर बने हुए हैं। टीम इंडिया को एकमात्र झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा था। जिनको तेज गेंदबाज टिम साउदी ने आउट किया था। पहले दिन पुणे का मौसम एकदम साफ रहा था और गर्मी थोड़ी ज्यादा दिख रही थी। वहीं दूसरे दिन आज कैसा रहेगा पुणे का मौसम इस पर ताजा अपडेट सामने आया है।

ऐसा रहेगा आज पुणे का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पुणे का मौसम साफ रहेगा और तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि हल्की सी बारिश के आसार भी बताए जा रहे हैं। यानी आज एक बार फिर से फैंस को पूरे दिन का खेल बिना रुकावट के देखने को मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

बढ़त हासिल करना चाहगी टीम इंडिया

पहले दिन टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 259 रन पर ऑलआउट कर दिया था। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा आर अश्विन ने 3 विकेट चटकाए थे। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से ड्वेन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए थे। तो वहीं रचिन रवींद्र ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों की पारी खेली थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ:अश्विन ने लगाया अनोखा शतक, मुरलीधरन, वॉर्न, कुंबले जैसे दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

---विज्ञापन---

आज दूसरे दिन टीम इंडिया बढ़त हासिल करना चाहेगी। पहले दिन भारत को रोहित शर्मा के रूप में एक झटका लगा था। रोहित बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 6 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर नाबाद है। इन दोनों बल्लेबाजों से दूसरे दिन टीम इंडिया को एक लंबी साझेदारी की उम्मीद होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Video: इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस, जानें क्या सूर्यकुमार यादव होंगे रिलीज

First published on: Oct 25, 2024 07:07 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola