Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
David Warner: तेज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में नहीं बिके थे। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का रुख किया और कराची किंग्स की कप्तानी संभाली। उनकी कप्तानी में टीम ने अच्छा खेल दिखाया। अब वॉर्नर ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेलने का फैसला किया है। वह MLC के तीसरे सीजन में सिएटल ऑर्कास टीम के लिए खेलेंगे।
डेविड वॉर्नर दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक 401 टी20 मैच खेले हैं और 140.27 की स्ट्राइक रेट से 12,956 रन बना लिए हैं। उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद से वो अलग-अलग देशों की लीग्स में खेल रहे हैं और उनके पास बहुत ज्यादा अनुभव है।
The Orcas have made a BIG SPLASH signing 💦 💚
David Warner joins Seattle Orcas for season 3️⃣ of Cognizant #MajorLeagueCricket!!! This season is heating up and it looks like Seattle’s ready to dive in and dominate 👊#CognizantPlayerSigning #MLC2025 pic.twitter.com/123aMbxmQO
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) April 18, 2025
सिएटल ऑर्कास की टीम ने मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन में शानदार खेल दिखाया था। टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रही और फाइनल में जगह बनाई। लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें एमआई न्यूयॉर्क से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सीजन में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और 7 में से सिर्फ 1 मैच ही जीत सकी। इसी कारण टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। अब MLC 2025 से पहले डेविड वॉर्नर के टीम से जुड़ने से सिएटल ऑर्कास को मजबूती मिल सकती है।
डेविड वॉर्नर ने बिग बैश लीग (BBL) में भी शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने सिडनी थंडर की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया। उस सीजन में वॉर्नर ने 12 पारियों में 405 रन बनाए थे और कई जरूरी मैचों में टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा वो इस साल फरवरी में ILT20 की चैंपियन टीम दुबई कैपिटल्स का भी हिस्सा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।