David Warner Confirmed Retirement After T20 World Cup 2024 Played Last International Match Australian Soil

David Warner Retirement: डेविड वॉर्नर ने कंफर्म किया रिटायरमेंट, घर पर खेला आखिरी मुकाबला

David Warner Retirement Confirmed: डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 फॉर्मेट से भी अपना रिटायरमेंट कंफर्म कर दिया है। हालांकि वह टी20 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे।

David Warner Retirement Confirmed: कहते हैं ना कि शेर कितना भी बूढ़ा क्यों ना हो जाए वो शिकार करना नहीं भूलता है, ऐसा ही कुछ डेविड वॉर्नर के साथ भी है। पिछले महीने टेस्ट व वनडे से रिटायरमेंट लेने के बाद शेर आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले नए मिशन पर जुट गया है। भले ही इस शेर ने दो फॉर्मेट छोड़ दिए हैं लेकिन शिकार करना नहीं छोड़ा है। वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में जिस तरह खेला वो दिखाता है कि उनके अंदर कितना दम है। डेविड वॉर्नर ने इस सीरीज के तीन मैचों में 173 रन बनाए। पहले मैच के बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट लेने के संकेत दिए थे। तीसरे टी20 में 81 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने इस खबर को कंफर्म भी कर दिया।

विज्ञापन

क्या बोले डेविड वॉर्नर?

डेविड वॉर्नर को इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने तीन मैचों में 70, 22 और 81 रन की पारियां खेलीं। तीसरे मैच के बाद उन्होंने कहा कि अच्छा लगा जिस तरह से लड़कों ने खेला। इस सीरीज के बाद अब मेरे पास अभी काफी समय है, अगली न्यूजीलैंड सीरीज फिर आईपीएल और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार होना है। अपने बच्चों के साथ रहकर और घर पर रहकर अच्छा लगा। मैं ठीक हूं और सच बताऊं तो अब बस हो गया। कई युवा खिलाड़ी हैं, अब उन्हें आगे आकर अपना काम करना चाहिए।

विज्ञापन

घर पर खेला आखिरी मुकाबला

डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर संभवत: अपना आखिरी मैच खेल लिया है। उन्होंने पिछले महीने टेस्ट व वनडे से संन्यास ले लिया था। अब इसके बाद वह टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड जा सकते हैं। फिर आईपीएल 2024 होगा और फिर यूएसए व वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा। ऐसे में अब उन्हें दोबारा अपने घर पर इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका शायद नहीं मिलेगा। वॉर्नर ने अपनी इस कथित आखिरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 49 गेंदों पर 81 रन बनाए।

विज्ञापन

कैसा रहा डेविड वॉर्नर का करियर?

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने अपने देश के लिए कुल 112 टेस्ट मैच खेलते हुए 8786 रन बनाए जिसमें 26 शतक और 37 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में भी उनका जलवा रहा और 161 मुकाबलों में उन्होंने 6932 रन बनाए। वनडे में डेविड वॉर्नर के नाम 22 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हुए। वहीं टी20 इंटरनेशनल में वॉर्नर अभी तक अपनी टीम के लिए 102 मैच में 3067 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ