South Africa vs Pakistan: डेविड मिलर की 40 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान को 11 रनों से मात दी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में दबदबा बनाया, जब शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में रासी वैन डेर डुसेन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद अबरार अहमद ने रीजा हेंड्रिक्स और मैथ्यू ब्रीट्जके को भी जल्द ही पवेलियन भेज दिया। लेकिन इसके बाद मिलर का शो देखने को मिला, जहां उन्होंने पाक गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
क्रीज पर उतरते ही इस अनुभवी खिलाड़ी ने पाक गेंदबाजों पर जवाबी हमला शुरू किया और मैदान के चारों ओर रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी में चार चौके और आठ गगनचुम्बी छक्के शामिल रहे। उन्होंने सबसे पहले हेनरिक क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और बाद में जॉर्ज लिंडे के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को एक बेहतरीन स्कोर तक पहुंचाया।
अबरार अहमद को मिलर ने दिखाया आईना
अपनी 82 रनों की शानदार पारी के दौरान मिलर ने 10वें ओवर में युवा स्पिनर अबरार अहमद की जमकर खबर ली। उन्होंने यहां अबरार के खिलाफ एक के बाद एक तीन लगातार छक्के जड़ दिए। उन्होंने ओवर की तीसरी बॉल पर डीप स्क्वैयर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। किलर मिलर ने इसके बाद फुल लैंथ पर छक्का जड़कर मैच में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वो यहीं नहीं रुके। उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी छक्का जड़कर छक्कों की हैट्रिक पूरी की।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड में फ्लॉप शो के बाद तीसरे टेस्ट में इस नम्बर पर खेलेंगे रोहित शर्मा, हो गया कन्फर्म
मिलर की पारी से खुश होंगे संजीव गोयनका
उनकी इस पारी ने निश्चित तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका को भी खुश कर दिया होगा, क्योंकि मिलर इस साल एलएसजी के लिए ही खेलने वाले हैं। बता दें कि आईपीएल के मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने मिलर के लिए अपना खजाना खोल दिया था।
उन्होंने मिलर को 7.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, जहां उनका बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपये था। मेगा ऑक्शन में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शानदार टक्कर देखने को मिली थी, जहां आखिर में बाजी लखनऊ ने मारी।
यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
42 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
43 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines