Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Shaheen Afridi: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। शाहीन ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ मंगलवार को 22 रन देकर तीन विकेट झटक लिए। इसके साथ ही वो पाकिस्तान की तरफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
🚨 1️⃣0️⃣0️⃣ T20I wickets for @iShaheenAfridi 🚨
He becomes only the 4️⃣th bowler to take 💯 wickets in all three formats of the game 🤩#SAvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/ssF7WGrruD
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 10, 2024
पाक तेज गेंदबाज ने मंगलवार रात डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच की पहली पारी के दौरान पावरप्ले में, फिर मिडिल स्टेज में और आखिर में एक विकेट चटकाकर यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। अपने रिकॉर्ड तोड़ने वाले स्पेल के साथ शाहीन हारिस रऊफ और शादाब खान के बाद 100 टी-20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने वाले तीसरे पाकिस्तानी गेंदबाज भी बन गए।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ कर सकते हैं बड़ा कारनामा, गाबा में करना होगा बस ये काम
टी-20 इंटरनेशनल के अलावा 24 साल के शाहीन ने वनडे में 112 और टेस्ट क्रिकेट में 116 विकेट हासिल किए हैं। शाहीन ने पाकिस्तान के लिए अपने 74वें टी-20 इंटरनेशनल मैच में तीन अंकों का आंकड़ा छुआ। वह पाकिस्तान के लिए 100 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बन गए। इससे पहले हारिस राउफ ने 71 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
कुल मिलाकर शाहीन यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए और न्यूजीलैंड के टिम साउथी, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के क्लब में शामिल हो गए।
मैच की बात करें तो शाहीन ने सबसे पहले रासी वैन डेर डूसन को एक सटीक यॉर्कर से गोल्डन डक पर आउट किया। उन्होंने फॉर्म में चल रहे डेविड मिलर को भी आउट किया और उनकी 82 रनों की शानदार पारी खत्म कर दी। आखिरी में उन्होंने नकाबायोमजी पीटर को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना 100वां टी-20 इंटरनेशनल विकेट हासिल किया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड में फ्लॉप शो के बाद तीसरे टेस्ट में इस नम्बर पर खेलेंगे रोहित शर्मा, हो गया कन्फर्म
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।