बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान ने भी अगर किया वर्ल्ड कप का बायकॉट तो कितना होगा असर? पाक दिग्गज ने बताई कहानी

T20 World Cup 2026 controversy: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश ने बड़ा फैसला किया और भारत में आगामी इवेंट खेलने से मना कर दिया है. ऐसे में साफ है कि बांग्लादेश अब विश्व कप नहीं खेलेगा. अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने बताया है कि अगर पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करता है तो इसका असर कितना पड़ेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026 Controversy: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं. बांग्लादेश ने 22 जनवरी को भारत में वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया. ऐसे में बांग्लादेश आगामी इवेंट से बाहर हो गई है. ऐसे में अगर पाकिस्तान भी बांग्लादेश की तरह वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करती है तो टीम को इसका असर कितना होगा. इस सवाल का जवाब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दिया है.

विज्ञापन

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया जवाब

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान पर अपनी राय दी है. उन्होंने समाचार एजेंसी आइएएनएस से बात करते हुए कहा “अगर बांग्लादेश खेलने से मना कर देता है तो शायद ही कुछ बदलेगा. अगर पाकिस्तान बहिष्कार पर विचार कर रहा है तो वे भी ऐसा कर सकते हैं . विश्व कप तो होगा ही. अब उनसे कहीं बेहतर टीमें मौजूद हैं. स्कॉटलैंड बांग्लादेश की जगह ले सकता है. दुनिया में किसी को किसी से फर्क नहीं पड़ता है. आईसीसी ने अपने नियम के मुताबिक बांग्लादेश से बात की है. आईसीसी बोर्ड को पैसा देती है क्रिकेट चलाने के लिए.

विज्ञापन

दानिश का मनाना है कि अगर पाकिस्तान विश्व कप का बहिष्कार करती है या कोई और देश मेगा इवेंट नहीं खेलना चाहता है तो इससे आईसीसी का कोई नुकसान नहीं होगा. क्योंकि आईसीसी के पास इनके अलावा कई टीमें मौजूद हैं, जो वर्ल्ड कप खेलना चाहती है.

ये भी पढ़ें: क्या अंडर19 वर्ल्ड कप में जानबूझकर धीमे खेला पाकिस्तान? जिम्बाब्वे से जीत के बावजूद क्यों उठे सवाल!

विज्ञापन

क्या है विवाद?

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का फैसला किया था. इसके बाद बांग्लादेश भड़क गई और बोर्ड ने भारत में विश्व कप न खेलने का फैसला किया, जिसके बाद 21 जनवरी को आईसीसी- बांग्लादेश समेत कई देशों की बैठक हुई थी. आईसीसी ने इस बैठक में बांग्लादेश को भारत में ही खेलने का विकल्प दिया. लेकिन बांग्लादेश ने आईसीसी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ