Dangal Film actress Suhani Bhatnagar death babita phogat reaction

दंगल की छोटी ‘बबीता’ सुहानी भटनागर की मौत पर बबीता फोगाट का आया रिएक्शन, कहा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा

Babita Phogat Reaction Suhani Bhatnagar death:: दंगल की छोटी बबीता सुहानी भटनागर की मौत पर कुश्ती की असली बबीता फोगाट का पहला रिएक्शन आया है।

Babita Phogat Reaction Suhani Bhatnagar death: भारत की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक दंगल की एक्ट्रेस का निधन होने से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसरा हुआ है। कल से ही पूरे देश में फिल्मों के चहेते शोक में डूबे हुए हैं। फैंस को दंगल में बबीता फोगाट की बचपन का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का रोल खूब पसंद आया था। सुहानी आए दिन भी सोशल मीडिया पर पोस्ट से अपने फैंस का मन बहलाए रखती थी, इस कड़ी में सुहानी की मौत की खबर से फैंस में सन्नाटा छा गया है। सुहानी की मौत पर कुश्ती की असली बबीता फोगाट ने पहला रिएक्शन दिया है। चलिए आपको बताते हैं बबीता फोगाट ने क्या कहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘सुहानी भटनागर की मौत दुखद है’

सुहानी भटनागर की मौत पर देश भर के कई बड़ी हस्तियां शोक व्यक्त कर रहे हैं। दंगल के हीरो आमिर खान ने भी सुहानी भटनागर की मौत पर रिएक्शन दिया है। फैंस भी सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट कर सुहानी की मौत पर शोक जता रहे हैं। अब कुश्ती की असली बबीता फोगाट का भी रिएक्शन आ गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दंगल की छोटी बबीता की फोटो और अब की सुहानी भटनागर का एक फोटो पोस्ट किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि दंगल फिल्म में मेरे बचपन का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की इतनी कम उम्र में मौत काफी दुखद खबर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘मुझे सुहानी की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा’

बबीता ने आगे लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि दंगल की बचपन की बबीता ने इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ दी है। मुझे इस खबर से झटका लगा है। भगवान सुहानी भटनागर की आत्मा को शांति दे। उनके पूरे परिवार को भी इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करे। बबीता ने अपने इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर सुहानी की मौत पर दुख प्रकट किया है। यकीनन उन्हें इस बात से काफी दुख पहुंचा होगा कि जिस एक्ट्रेस ने उनका ही रोल अदा किया था, अब वह इस दुनिया से ही चली गईं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ