Suhani Bhatnagar को क्या बीमारी हुई थी? मां-बाप ने बताया- एक एक्सीडेंट, टांग में चोट और...

Suhani Bhatnagar Parents First Reaction: दंगल फिल्म में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर के निधन से हर कोई सदमे में है। सुहानी के माता-पिता भी बेटी के जाने के दुख से टूट गए हैं। इस बीच सुहानी के माता-पिता ने बेटी की मौत की असली वजह का खुलासा किया है।

Suhani Bhatnagar

Suhani Bhatnagar Parents Reaction. Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Suhani Bhatnagar Parents First Reaction: सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) में छोटी बबीता बनकर पॉपुलर हुईं सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। इस बीच सुहानी के माता-पिता का रिएक्शन भी आ गया है। मीडिया से बातचीत में सुहानी के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी डर्मेटोमायोसिटिस से जूझ रही थी। यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसका एकमात्र इलाज स्टेरॉयड है।

विज्ञापन

सुहानी की मौत की असली वजह

सुहानी भटनागर का निधन 16 फरवरी को फरीदाबाद के AIMS में हुआ है। दरअसल, सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था जिससे उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया था। इलाज के लिए सुहानी ने दवाई लेनी शुरू की लेकिन दवाई का साइड इफेक्ट होने से उसके शरीर में पानी भर गया था। साथ ही शरीर में सूजन आने लगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुहानी के माता-पिता ने विस्तार से बताया है कि उनकी बेटी के साथ आखिर क्या हुआ था। सुहानी के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो महीने पहले ही उनकी बेटी के एक हाथ में सूजन आने लगी थी। पहले तो परिवार वालों को यह सामान्य लगा लेकिन बाद में सूजन उसके दूसरे हाथ और फिर पूरे शरीर में फैल गई।

बीमारी का नहीं चल सका पता

रिपोर्ट के मुताबिक, सुहानी के पिता ने आगे बताया कि वह बेटी को डॉक्टर के पास ले गए उनसे सलाह लेने के बाद भी बीमारी का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि करीब 11 दिन पहले ही सुहानी को  एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में पता चला कि उसे डर्मेटोमायोसिटिस है, जो एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। इस बीमारी का सिर्फ एक ही इलाज है और वो स्टेरॉयड है। सुहानी के पिता ने आगे बताया कि स्टेरॉयड लेने के बाद सुहानी की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो गई थी।

विज्ञापन

इम्यूनिटी हो गई थी वीक

सुहानी के पिता के मुताबिक, डॉक्टर ने बताया था कि सुहानी को जो बीमारी है, उसे ठीक होने में काफी समय लगता है। हालांकि इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से अस्पताल में ही सुहानी को इंफेक्शन भी हो गया। उसके फेफड़े कमजोर हो गए और उनमें तरल जमा होने लगा था जिसके चलते उनकी बेटी को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी की शाम सुहानी की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ