CWG 2026: पाकिस्तान की डूबी लुटिया, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम का' फ्लॉप' शो, तीसरे ही राउंड में बाहर

Arshad Nadeem: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान की लुटिया डूब गई. उनके स्टार एथलीट अरशद नदीम गोल्ड मेडल जीतने के बड़े दावेदार नजर आ रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड के बाद वह बाहर हो गए.

arshad nadeem neeraj chopra (1)

अरशद नदीम का फ्लॉप शो (Image: ANI and X)

Arshad Nadeem: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान के स्टार एथलीट अरशद नदीम पर सभी की नजर थी. अरशद ने 2024 के पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. इसके पहले वह 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने में सफल रहे थे. लगातार दो बड़े इवेंट जीतने के बाद वह CWG 2026 में भी मेडल जीतने के दावेदार नजर आ रहे थे लेकिन उन्होंने पाकिस्तान की लुटिया डूबो दी. वह तीसरे राउंड के बाद ही जैवलिन थ्रो फाइनल से बाहर हो गए.

विज्ञापन

अरशद नदीम का CWG 2026 में फ्लॉप शो

ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में अरशद नदीम से बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं. नदीम की फाइनल में शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उनका पहला थ्रो फाउल हो गया. दूसरी बार में नदीम ने 77.41 मीटर दूर भाला फेंका. यह उनका कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे बेस्ट थ्रो रहा. तीसरी कोशिश में उन्होंने 75.39 मीटर का थ्रो किया. अपने 77.41 मीटर के थ्रो के चलते वह फाइनल में नवें पायदान पर रहे. इसी वजह से वह तीन अन्य एथलीट्स के साथ मेडल की दौड़ से बाहर हो गए.

विज्ञापन

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में जहां फैंस की नजर नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम पर थी, वहीं श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता. रुमेश ने गोल्ड जीतकर बड़े इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम के स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला खत्म कर दिया.

विज्ञापन

CWG 2026: जैवलिन थ्रो फाइनल के नतीजे

रैंक खिलाड़ी देश थ्रो (मीटर)
1रुमेश थरंगा पथिरागे श्रीलंका89.75 मीटर
2नीरज चोपड़ाभारत85.83 मीटर
3यशवीर सिंहभारत85.41 मीटर
4एंडरसन पीटर्सग्रेनाडा83.88 मीटर
5डाउ स्मिटदक्षिण अफ्रीका82.88 मीटर
6केशॉर्न वॉलकॉटत्रिनिदाद और टोबैगो82.55 मीटर
7रोहित यादवभारत81.56 मीटर
8बेन ईस्टइंग्लैंड81.12 मीटर
9अरशद नदीमपाकिस्तान77.41 मीटर

ये भी पढ़ें:- कौन हैं श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रुमेश पथिरागे? जिन्होंने नीरज चोपड़ा को हराकर CWG 2026 में जीता गोल्ड मेडल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ