CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी पर फंस गया पेच? पूर्व PCB चीफ के बयान ने मचाई खलबली

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस का आयोजन पाकिस्तान में किया जाना है, लेकिन फिलहाल टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने पर सस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है कि एशिया कप की तरह ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी।

Champions Trophy 2025 IND vs PAK

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी होगा। जिसे अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी का होस्ट नेशन पाकिस्तान होगा, लेकिन भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना संदेह के घेरे में है। इससे पहले भारत ने सुरक्षा कारणों से एशिया कप में जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद इसे हाइब्रिड मोड पर श्रीलंका में आयोजित किया गया। अब चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी कहा जा रहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई आईसीसी के सामने अपना पक्ष रखेगा और इसे दुबई या श्रीलंका में आयोजित कराने के लिए कह सकता है। हालांकि इस पर बीसीसीआई का बयान सामने नहीं आया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चीफ खालिद महमूद के एक बयान ने खलबली मचा दी है।

विज्ञापन

भारत के पाकिस्तान आने की बहुत कम संभावना

खालिद महमूद का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के पाकिस्तान का दौरा करने की बहुत कम संभावना है। महमूद ने ये भी कहा कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाती है तो इससे पीसीबी और आईसीसी को नुकसान होगा। एक इंटरव्यू में खालिद महमूद ने कहा कि भारत का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने के नाते काफी दबदबा है। अगर भारत की टीम पाकिस्तान नहीं जाती है तो फिर अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी उनकी राह पर चलकर शायद अपनी टीमें न भेजें। चैंपियंस ट्रॉफी से फिर रेवेन्यू में कमी आ सकती है।

विज्ञापन

जैसे को तैसा करके फंस सकता है पाकिस्तान

बकौल खालिद महमूद, पाकिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी को लॉबीइंग करनी चाहिए। वे अन्य बोर्डों को अपने पक्ष में करने के लिए राजी कर सकते हैं। भारत का आईसीसी में काफी प्रभाव है। इसलिए पाकिस्तान के लिए ‘जैसे को तैसा’ वाली रणनीति अपनाना सही नहीं होगा। भारत की ओर से अपनी टीम न भेजने पर पाकिस्तान के लिए आईसीसी इवेंट की मेजबानी का उद्देश्य भी कम हो जाता है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आठ टीमों ने क्वालीफाई किया है। होस्ट नेशन पाकिस्तान के अलावा इसमें भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत  का पाकिस्तान से मुकाबला 1 मार्च 2025 को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ