IPL 2024 CSK vs KKR Chennai Chepauk Pitch: जिस मैच में फैंस कांटे की टक्कर होने की उम्मीद कर रहे थे, वह उनके लिए बोरिंग निकला। जी हां, सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए मैच को लेकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। फैंस ने इस लो स्कोरिंग मैच के लिए चेन्नई की पिच को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया पर वे बुरी तरह भड़क गए हैं।
चेपॉक की पिच में हेराफेरी!
कुछ फैंस ने तो चेन्नई सुपर किंग्स पर चेपॉक की पिचों में हेराफेरी का भी आरोप लगाया है। कुछ फैंस का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स को जिताने के लिए चेपॉक की पिच को टर्निंग बनाया गया है।
नितीश राणा ने बनाए थे नाबाद 57 रन
जिससे केकेआर के बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चल पाया। वहीं कुछ ने कहा है कि चेन्नई की पिच तो हमेशा से ऐसी ही रही है। एक फैन ने कहा- असली आश्चर्य तो यह है कि लोग चेपॉक की पिच के टर्निंग और स्पिनरों को मदद मिलने पर आश्चर्यचकित हैं। वहीं एक फैन ने यहां तक कह दिया- इसी तरह की पिच पर नितीश राणा ने पिछले साल चेपॉक में 57* रन बनाए थे और सीएसके को उनके घरेलू मैदान पर हराने वाले दूसरे कप्तान थे।
वहीं एक फैन ने सचिन तेंदुलकर का इसी पिच पर छक्के मारने का वीडियो शेयर कर कहा- इस शॉट की टाइमिंग देखिए, वह भी चेन्नई की धीमी पिच पर…एक बार धोनी ने कहा था कि जब भी सचिन पाजी बल्लेबाजी के लिए जाते थे तो उन्हें सबसे ज्यादा उत्साह चेपॉक में मिलता था।
137 रन ही बना सकी केकेआर की टीम
चेन्नई की पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। केकेआर के बल्लेबाज इस पिच पर संघर्ष करते नजर आए। रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट निकाले। वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: क्या केकेआर के फैंस से स्टेडियम में हुआ भेदभाव? वायरल वीडियो से उठ रहे सवाल
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines