CSK vs GT Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 7वें मैच में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेल जाएगा। इस मुकाबले में दो अनुभवहीन कप्तान एक दूसरे के सामने होंगे। शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ ने अब तक IPL के 1-1 मैच में ही कप्तानी की है। अच्छी बात यह है कि दोनों को अपने-अपने पहले मैच में जीत नसीब हुई है। ऐसे में देखने वाली बात है कि दोनों टीमें अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कितनी छेड़छाड़ करती हैं।
CSK ने RCB को दी मात
IPL 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुई थी। इस मुकाबले को CSK ने 6 विकेट से जीतकर विजयी आगाज किया था। चेन्नई की जीत के हीरो बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 सफलताएं प्राप्त की थीं। चेन्नई की ओर से इस मैच में सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया था। रुतुराज ने 15, रचिन रविंद्र ने 37, अजिंक्स रहाणे ने 27, डेरिल मिचेल ने 22, शिवम दुबे ने नाबाद 34 रन और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 25 रन बनाए थे। ऐसे में CSK अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं कर सकती है।
गुजरात ने मुंबई इंडियंस को हराया
IPL 2024 के 5वें मुकाबले में रविवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से पटखनी दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन की पारी खेली थी। जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी थी। GT की ओर से अज़मतुल्लाह उमरज़ई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए थे। उनके अलावा साई किशोर को 1 सफलता मिली थी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शार्दुल ठाकुर , शिवम दुबे, शेख रशीद, मोइन अली, सिमरजीत सिंह।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव , आर साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: बीआर शरथ, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मानव सुथार, शाहरुख खान।
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 328 रन से हराया, पाकिस्तान को हुआ फायदा
ये भी पढ़ें: MI Vs GT: मैच के दौरान भिड़े हार्दिक-रोहित के फैंस, जमकर चले लात-घूंसे; सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
23 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
26 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
51 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
52 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines