CSK vs GT Highlights: चेपॉक में गुजरात ने चेन्नई को चटाई धूल, 8 विकेट से जीता मुकाबला

CSK vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 159 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम ने 20 गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया.

CSK vs GT IPL 2026

CSK vs GT IPL 2026

IPL 2026, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Highlights: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की. चेपॉक के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 159 रनों का छोटा लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम ने 16.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 46 गेंदों पर 87 रन बनाए. उनके अलावा, जोस बटलर ने नाबाद 39 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 33 रनों का योगदान दिया. वहीं, चेन्नई की ओर से अकील होसेन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए. टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया और नाबाद 74 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. शिवम दुबे ने 22 रन, जेमी ओवरटन ने 18 रन और कार्तिक शर्मा ने 15 रन बनाए. वहीं, गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. उनके अलावा, अरशद खान ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 विकेट मिला. यह गुजरात की 8 मैचों में 4 चौथी जीत रही और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई को 8 मैचों में 5वीं हार के साथ टेबल में छठे स्थान पर है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

चेपॉक के मैदान पर खेले गए आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 159 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम ने 16.4 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, जोस बटलर ने नाबाद 39 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 33 रनों का योगदान दिया. वहीं, चेन्नई की ओर से अकील होसेन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया. यह गुजरात की 8 मैचों में 4 चौथी जीत रही, जबकि चेन्नई को 8 मैचों में 5वीं हार मिली.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 5 रन

गुजरात टाइटंस ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर सिर्फ 5 रनों की जरूरत है. फिलहाल साई सुदर्शन 87 और जोस बटलर 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजदू हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को चाहिए 30 गेंदों में 21 रन

गुजरात टाइटंस ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 21 रन चाहिए. फिलहाल साई सुदर्शन 73 और जोस बटलर 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजदू हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात का स्कोर 100 के पार

गुजरात टाइटंस ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 48 गेंद पर 57 रन चाहिए. फिलहाल साई सुदर्शन 51 और जोस बटलर 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजदू हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात ने 10 ओवर में बनाए 82 रन

गुजरात ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं और टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 77 रनों की जरूरत है. फिलहाल साई सुदर्शन40 रन और जोस बटलर 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

7वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा. गिल 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात ने पावरप्ले में बनाए 55 रन

गुजरात ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 55 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 32 रन और साई सुदर्शन 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: 2 ओवर के बाद गुजरात- 13/0

2 ओवर खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बिना कोई विकेट खोए 13 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 11 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात की पारी शुरू

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए गुजरात टाइटंस के रेगुलर ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई ने दिया 159 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए. टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया और नाबाद 74 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. शिवम दुबे ने 22 रन, जेमी ओवरटन ने 18 रन और कार्तिक शर्मा ने 15 रन बनाए. वहीं, गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. उनके अलावा, अरशद खान ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 विकेट मिला.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा 7वां झटका

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को जेमी ओवरटन के रूप में 7वां झटका लगा. ओवरटन 6 गेंदों पर 18 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर आउट हो गए. 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 6 विकेट पर 143 रन है.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा छठा झटका

18वें ओवर की 5वीं गेंद पर चेन्नई को कार्तिक शर्मा के रूप में छठा झटका लगा. कार्तिक 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 6 विकेट पर 122 रन है.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंद पर अर्धशतक जड़ा दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बनाए लिए हैं. उनके साथ कार्तिक शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा 5वां झटका

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेन्नई को 5वां झटका लगा. शिवम दुबे को अरशद खान ने पवेलियन भेज दिया. उन्होंने 22 रन बनाए. 15.4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 100 रन है.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई ने 14 ओवर में बनाए 75 रन

चेन्नई ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 43 रन और शिवम दुबे 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई ने 10 ओवर में बनाए 43 रन

चेन्नई ने शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन और शिवम दुबे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में पहला झटका लगा. ब्रेविस सिर्फ 2 रन बनाकर मानव सुथार की गेंद पर आउट हो गए.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई ने पावरप्ले में गंवाए 3 विकेट

चेन्नई ने पावरप्ले के 6 ओवर में सिर्फ 28 रन बनाए और 3 विकेट गंवा दिए. पावरप्ले में संजू सैमसन, उर्विल पटेल और सरफराज खान आउट हुए. फिलहाल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 12 रन और डेवाल्ड ब्रेविस एक रन बनाकर खेल रहे हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

5वें ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को सरफराज खान के रूप में तीसरा झटका लगा. सरफराज बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज का शिकार बने.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा. उर्विल सिर्फ 4 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. 4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर दो विकेट पर 25 रन है.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर चेन्नई को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा. संजू 15 गेंदों पर 11 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंकने आए हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

गुजरात टाइटंस: राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु.

चेन्नई सुपर किंग्स: सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है. गुजरात ने अरशद खान को मौका दिया है, जबकि चेन्नई ने उर्विल पटेल को टीम में शामिल किया है.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

CSK vs GT मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 3 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद यानी 3.30 बजे शुरू होगा.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: 7वें स्थान पर गुजरात की टीम

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने भी इस सीजन अब तक खेले 7 मैचों में तीन ही जीते हैं और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात की टीम फिलहाल 6 अंकों के साथ 7वें नंबर पर मौजूद है.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: 5वें स्थान पर चेन्नई की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम ने दमदार वापसी की है. सीएसके ने अब तक आईपीएल में 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई की टीम फिलहाल 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी.
इम्पैक्ट प्लेयर – कार्तिक शर्मा.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: क्या आज खेलेंगे एमएस धोनी?

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस सीजन अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं. ऐसे में फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी अभी भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और आज ऐसे में वह आज के मैच में नहीं खेलेंगे. यानी CSK बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने बराबर 4-4 मैच जीते हैं.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, इशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, ज़कारी फाउल्केस, आकाश मधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष.

CSK vs GT IPL 2026 Live Score: आज चेन्नई से भिड़ेगी गुजरात की टीम

आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में आज (26 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी. यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अच्छी लय में नजर आ रही हैं और अब तक खेले 7 मैचों में 3-3 जीत हासिल की हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ