IPL 2025 Mega Auction: CSK में हुई सैम करन की वापसी, मिले इतने करोड़ रुपये

IPL 2025 Mega Auction: सीएसके ने अपने दल में धाकड़ ऑलराउंडर सैम करन को अपने नाम किया है। वही आगामी सीजन में येलो आर्मी में नजर आएंगे।

IPL 2025 (3)
विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का बाजार सऊदी अरब में सज चुका है। 25 नवंबर को दूसरे दिन की बोली लग रही है। इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर सैम करन को सीएसके ने अपने नाम कर लिया है। पंजाब किंग्स के लिए सैम करन वे पिछला सीजन खेला था। लेकिन आगामी सीजन के लिए वह सीएसके में खेलेंगे।

मिले बस इतने करोड़

सैम करोड़ का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। लेकिन उन्हें सिर्फ 2.20 करोड़ ही मिल सके। सीएसके ने ऑक्शन में करन को अपना बना लिया। इससे पहले भी सैम करन सीएसके के लिए खेल चुके हैं। अब सैम करन की सीएसके में वापसी हुई है। पंजाब के लिए सैम ने कमाल का प्रदर्शन नहीं किया था। ऐसे में पंजाब ने करन के ऊपर बड़ी बोली नहीं लगाई और सीएसके ने बाजी मार लिया।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में पंजाब की ओर से सैम करन ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने 27 की औसत के साथ 270 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक अपने नाम किया था। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन सैम करन पंजाब की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

आईपीएल में उनके पास 59 मैच खेलने का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने 883 रन बनाए हैं और 58 विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ