अलविदा रोनाल्डो! पुर्तगाल की हार के साथ CR7 के FIFA World Cup सफर का अंत, हजारों फैंस के सामने छलके आंसू

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फीफा वर्ल्ड कप करियर का आखिरी मैच खेल लिया है. स्पेन और पुर्तगाल के बीच राउंड ऑफ 16 में मैच हुआ था. इस मुकाबले में स्पेन की जीत हुई और पुर्तगाल बाहर हो गई. इसी के साथ रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है.

Ronaldo

रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सफर खत्म (Image: Twitter/X)

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बीते दिन ही ऐलान किया था कि वो अपना आखिरी फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. स्पेन और पुर्तगाल के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 का महामुकाबला देखने को मिला. इस मुकाबले में स्पेन ने जीत दर्ज करके क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की. हार के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल बाहर हो गई है और CR7 का वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो गया है. वो करियर के आखिरी वर्ल्ड कप में अपने देश को वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना पाए और इसी वजह से मैच के बाद उनके आंसू छलके.

विज्ञापन

पुर्तगाल हुई वर्ल्ड कप से बाहर

पुर्तगाल और स्पेन के बीच मैच काफी रोमांचक रहा और काफी समय तक कोई गोल नहीं हुआ. 91वें मिनट में मिकेल मैरिनो ने पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा को चकमा देते हुए कॉर्नर में गोल किया और 1-0 की बढ़त दिलाई. स्पेन ने इसी के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई.

विज्ञापन

रोनाल्डो ने खेला आखिरी वर्ल्ड कप मैच

क्रिस्टियानो रोनाल्डो छह वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुके हैं. 41 साल के इस खिलाड़ी ने ऐलान कर दिया था कि वो अपना आखिरी फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. वो अपनी टीम को आगे ले जाना चाहते थे लेकिन स्पेन के खिलाफ हार के साथ पुर्तगाल और रोनाल्डो, दोनों का फीफा वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो गया है. अब CR7 फिर कभी भी वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

विज्ञापन

मैच के बाद छलके आंसू

पुर्तगाल की हार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी भावुक नजर आए. उनका सपना अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाना था और उन्होंने इसके लिए काफी कोशिश की लेकिन असफल रहे. इसी वजह से हार के बाद रोनाल्डो फूट-फूटकर रोने लगे और फैंस भी यह देखकर इमोशनल हो गए. मैच के बाद रोनाल्डो ने कन्फर्म किया कि वो अब फीफा वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे लेकिन अपने इंटरनेशनल करियर के बारे में फैसला करने के लिए उन्हें थोड़ा समय चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ