FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइलन में पहुंची ये 4 टीमें, जानें कब, किससे होगी किसकी भिड़ंत?

FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले खेले जा रहे हैं और टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल करने की जंग चल रही है. अब तक 4 टीमें अंतिम-8 में जगह बना चुकी हैं. यहां जानिए कौन सी टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और उनका शेड्यूल क्या है?

FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)
1 / 7
FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026 Quater-Finals: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस बड़े टूर्नामेंट में अब आधे से भी कम टीमें खिताब की दौड़ में बची हैं. राउंड ऑफ-16 मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है, जहां गजब का रोमांच और उलटफेर देखने को मिले. इसके साथ ही क्वार्टर फाइनल की तस्वीर भी साफ हो रही है. अब तक 4 टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.  

विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में अब तक कौन-कौन सी टीमें पहुंची?

क्वार्टर फाइनल में अब तक कौन-कौन सी टीमें पहुंची?2 / 7

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अब तक 4 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. इसमें मोरक्को, फ्रांस, नॉर्वे और इंग्लैंड का नाम शामिल है. वहीं, कनाडा, पैराग्वे, ब्राजील और मैक्सिको की टीम का सफर खत्म हो चुका है. अंतिम-8 की बची हुई चार टीमों के लिए अभी चार मुकाबले खेले जाने बाकी हैं.

विज्ञापन

मोरक्को ने लगातार दूसरी बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

मोरक्को ने लगातार दूसरी बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह3 / 7

मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में कनाडा को 3-0 से हारकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. इसके साथ ही वह लगातार दो वर्ल्ड कप में अंतिम-8 तक पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है. टीम की इस जीत के हीरो अज़ेदीन ओउनाही रहे, जिन्होंने दो शानदार गोल दागे. अब क्वार्टर फाइनल में मोरक्को की टक्कर फ्रांस से होगी.

म्बाप्पे की पेनल्टी ने दिलाई फ्रांस को जीत

म्बाप्पे की पेनल्टी ने दिलाई फ्रांस को जीत4 / 7

फिलाडेल्फिया में खेले गए राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया. मैच का एकमात्र गोल स्टार स्ट्राइकर किलियन म्बाप्पे ने दूसरे हाफ में पेनल्टी के जरिए किया. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन म्बाप्पे की सटीक पेनल्टी ने फ्रांस को जीत दिला दी. अब क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के सामने मोरक्कों की चुनौती होगी.

विज्ञापन

नॉर्वे के हालैंड ने तोड़ा ब्राजील का सपना

नॉर्वे के हालैंड ने तोड़ा ब्राजील का सपना5 / 7

नॉर्वे ने राउंड ऑफ-16 में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया. नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने आखिरी 11 मिनट में दो गोल दागकर मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया. ब्राजील की ओर से नेमार ने एक्स्ट्र टाइम में पेनल्टी पर गोल जरूर किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अब क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी.

इंग्लैंड ने 10 प्लेयर्स के साथ दर्ज की यादगार जीत

इंग्लैंड ने 10 प्लेयर्स के साथ दर्ज की यादगार जीत6 / 7

मेक्सिको सिटी में खेला गया इंग्लैंड और मेक्सिको का मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा. दूसरे हाफ में जेरेल क्वांसा को रेड कार्ड मिलने के बाद इंग्लैंड को लगभग आधा मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. इसके बावजूद टीम ने शानदार खेल दिखाया. 60वें मिनट में हैरी केन ने पेनल्टी पर गोल कर इंग्लैंड को निर्णायक बढ़त दिलाई और टीम ने 3-2 से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अब अंतिम-8 में इंग्लैंड का सामना नॉर्वे से होगा.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल

FIFA World Cup 2026 क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल7 / 7

फ्रांस vs मोरक्को – 9 जुलाई, शाम 4:00 बजे, बोस्टन स्टेडियम. अमेरिका/बेल्जियम vs पुर्तगाल/स्पेन – 10 जुलाई, दोपहर 12:00 बजे, लॉस एंजिल्स स्टेडियम नॉर्वे vs इंग्लैंड – 11 जुलाई, शाम 5:00 बजे, मियामी स्टेडियम अर्जेंटीना/मिस्र vs स्विट्जरलैंड/कोलंबिया – 12 जुलाई, रात 8:00 बजे, कैनसस सिटी स्टेडियम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन