हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फुटबॉल से संन्यास लेने वाले हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो? खुद दिया बड़ा हिंट, बोले- 'शायद यह मेरा आखिरी साल…'

Cristiano Ronaldo: फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा संकेत दिया है. 41 साल के रोनाल्डो ने कहा है कि मौजूदा सीजन शायद बतौर खिलाड़ी फुटबॉल में उनका आखिरी साल हो सकता है.

विज्ञापन
(Photo: Cristiano Ronaldo Social Media)

Cristiano Ronaldo: फुटबॉल जगत के सबसे महानतम खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संन्यास को लेकर अब तक का सबसे बड़ा हिंट दिया है. 5 बार के बैलन डी’ओर विजेता और पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो जल्द ही प्रोफेशनल फुटबॉल से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. 41 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा है कि 2026/27 सीजन बतौर खिलाड़ी उनका आखिरी साल हो सकता है. वह पहले भी कह चुके हैं कि उनका करियर अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने संन्यास को लेकर इतनी खुलकर बात नहीं की थी.

रोनाल्डो ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा हिंट

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वोग को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह शायद फुटबॉल में उनका आखिरी साल है और वह एक शानदार विरासत छोड़ना चाहते हैं. रोनाल्डो ने कहा, “शायद यह फुटबॉल में मेरा आखिरी साल है और मैं एक शानदार विरासत छोड़ना चाहता हूं. मैंने अपने भविष्य को लेकर पूरी योजना बना ली है. मेरे पास बिजी रहने के लिए इतनी चीजें हैं कि किसी एक के बारे में बताना मुश्किल है.”

उन्होंने आगे कहा कि, “फुटबॉल के बिना एक बड़ी कमी महसूस होगी, इसलिए आपको अपना समय अलग-अलग चीजों में लगाना होता है. खूब मजा करना, खूब घूमना-फिरना, पैडल देखना और खेलना मुझे बहुत पसंद है. इसके अलावा मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो हमने कमाया है, उसका आनंद लेना जारी रखना है, क्योंकि आखिरकार यह 25 साल का सफर बहुत सारे त्याग के साथ गुजरा है.”

विज्ञापन

रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप

रोनाल्डो ने हाल ही में अपने करियर का छठा और आखिरी वर्ल्ड कप खेला. उन्होंने पिछले साल नवंबर में ही कहा था कि वह एक या दो साल और खेल सकते हैं. उन्होंने यह भी साफ कहा था कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा. इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल राउंड ऑफ 16 में स्पेन से हारकर बाहर हो गया था. बाद में स्पेन चैंपियन भी बना.

उस समय रोनाल्डो ने अपने संन्यास की तारीख नहीं बताई थी, लेकिन अब उन्होंने खुलासा कर दिया है कि वह फुटबॉल को कब अलविदा कहेंगे. हालांकि, रोनाल्डो का सऊदी प्रो लीग के क्लब अल नासर के साथ कॉन्ट्रैक्ट जून 2027 तक है. ऐसे में देखना होगा कि वह अल नासर के लिए कब तक खेलना जारी रखते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत के ‘कॉमन सेंस’ पर भड़के मोहम्मद कैफ, इस बड़ी गलती पर जमकर लगाई क्लास

25 साल के शानदार करियर होगा अंत?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इस साल के अंत में संन्यास को लेकर दिए बयान को उनके 25 साल लंबे शानदार करियर के अंत का बड़ा संकेत माना जा रहा है. रोनाल्डो ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत स्पोर्टिंग सीपी से की थी. इसके बाद वह मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसे दुनिया के बड़े क्लबों का हिस्सा बने. रोनाल्डो के करियर का सबसे शानदार दौर रियल मैड्रिड के साथ रहा, जहां उन्होंने क्लब के लिए खेले 438 मैचों में रिकॉर्ड 450 गोल किए.

जनवरी 2023 से वह सऊदी अरब के क्लब अल नासर क्लब के लिए खेल रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. 2026 वर्ल्ड कप में उन्होंने तीन गोल किए और टीम को अंतिम-16 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. वह अपने करियर में 1000 प्रोफेशनल गोल के आंकड़े के करीब हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- The Hundred 2026: फाइनल में हारी काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स, ट्रेंट रॉकेट्स ने एकतरफा अंदाज में जीती ट्रॉफी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola