भारत की इस टीम के खिलाफ खेलने वाले हैं क्रिस्टियान रोनाल्डो? इतिहास में पहली बार हो सकता है ऐसा

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियान रोनाल्डो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. केवल पुर्तगाल ही नहीं बल्कि आज पूरी दुनिया में रोनाल्डो को महान फुटबॉलर के रूप में देखा जाता है. भारत में भी रोनाल्डो के लाखों फैंस मौजूद हैं, जो मैदान पर उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं. अब रोनाल्डो भारत की एक टीम के खिलाफ खेलने वाले हैं. हालिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.

cricket News - 2025-11-05T154745.951

Cristiano Ronaldo: भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दुनिया के सबसे मशहुर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एफसी गोवा के खिलाफ खेलने के लिए उतरने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो को एएफसी चैंपियंस लीग ग्रुप डी के आगामी मुकाबले में एफसी गोवा का सामना करने के लिए अल निसार टीम में चुना गया है. रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब अल निसार से खेलते हैं. ऐसे में अब ये खबर भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए किसी गुड न्यूज कम नहीं है.

विज्ञापन

कब होगा मैच?

ये मुकाबला बुधवार 5 नवंबर को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होने वाला है. इससे पहले भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि रोनाल्डो गोवा में रिवर्स लेग के दौरान भारतीय सरजमीं पर खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था.यह अपडेट सऊदी अरब के आउटलेट अल-रियादियाह से आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि रोनाल्डो एफसी गोवा का सामना कर सकते हैं. ये अपडेट सऊदी अरब के आउटलेट अल रियादियाह से आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि रोनाल्डो भारत की टीम एफसी गोवा का सामना कर सकते हैं.

विज्ञापन

इससे पहले, अल निसाप के हेड कोच जॉर्ज जीसस ने संकेत देते हुए कहा था कि क्लब रोनाल्डो को अनावश्यक शारीरिक तनाव से बचाने को प्राथमिकता दे रहा है, खासकर बीजी डोमेस्टिक और महाद्वीपीय कार्यक्रम को देखते हुए. इसलिए गोवा के मैच में वह नहीं खेल पाए थे.

विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग में गोवा एफसी का बुरा हाल

गोवा एफसी का अब तक इंडियन सुपर लीग में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. गोवा एफसी ग्रुप D में फिलहाल तीसरे नंबर पर है. गोवा ने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है और अब तक खेले गए 3 मैचों में टीम को 3 हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ