Nikhil Chaudhary Rape Case: भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की अब मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। क्रिकेटर पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने रेप करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस क्रिकेटर ने खुद निर्दोष बताया है। बिग बैश लीग में इस भारतीय मूल के क्रिकेटर ने इस बार अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। लेकिन अब ये क्रिकेटर मुश्किलों में फंसता हुआ दिखाई दे रहा है।
निखिल चौधरी पर लगा रेप का आरोप
बिग बैश लीग 2023-24 में धमाल मचाने वाले भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट निखिल चौधरी पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद निखिल चौधरी की मुश्किलें बढ़ने लगी है। टाउन्सविले बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार निखिल चौधरी एक महिला से क्लब में मिलते हैं जिसके बाद वो उसको अपनी कार में ले जाता है और महिला के साथ रेप करता है। हालांकि निखिल चौधरी की तरफ से इन आरोपों को झूठा और गलत बताया गया है।
निखिल चौधरी का जन्म भारत के पंजाब राज्य में हुआ था। निखिल ने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेला है लेकिन बाद में वे ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। ऑस्ट्रेलिया में निखिल ने पोस्टमैन का भी काम किया है। अब निखिल ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी20 लीग बैग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस टीम के लिए क्रिकेट खेलते हैं। हालांकि निखिल को अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए नेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन जिस तरह से इस बार निखिल ने बिग बैश लीग में प्रदर्शन किया फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उनको ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिलेगी।
बिग बैश लीग में निखिल का प्रदर्शन
बिग बैश लीग में निखिल चौधरी ने अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनकी 6 पारियों में बल्लेबाजी आई। इस दौरान निखिल ने 142 के स्ट्राइक से 154 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Full Schedule: बचे हुए मुकाबलों का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब किस टीम का मैच
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा ने जमकर खेली होली, नहीं दिखे हार्दिक पांड्या; वीडियो आया सामने
ये भी पढ़ें:- Cricketers Holi: क्या भारतीय क्या विदेशी, होली के रंगे में रंगे सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी; सामने आईं तस्वीरें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
4 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
45 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines