Cricketers Holi: क्या भारतीय क्या विदेशी, होली के रंगे में रंगे सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी; सामने आईं तस्वीरें

Cricketers Holi: पूरे देश में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय से लेकर विदेशी तक सभी खिलाड़ियों ने मिलकर होली सेलिब्रेट की।

IPL 2024 Indian and Foreigner cricketers Celebrate Holi

होली के रंग में रंगे खिलाड़ी। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Cricketers Holi: पूरे देश में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व की बधाई दे रहे हैं। रविवार को हेालिका दहन के साथ ही यह त्योहार शुरू हुआ। लोग आज रंग-गुलाल और फूलों से होली खेल रहे हैं। सभी एक-दूसरे को प्यार से रंग लगा रहे हैं। क्रिकेट जगत भी इससे अछूता नहीं रहा है। भारत में इन दिनों क्रिकेट का त्योहार IPL खेला जा रहा है। ऐसे में भारतीय से लेकर विदेशी तक सभी खिलाड़ियों ने मिलकर होली सेलिब्रेट। खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने खेली होली

सभी फ्रेंचाइजी ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ इस पर्व को मना रह हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर की गई वीडियो में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा साथी खिलाड़ियों पर पानी डालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

पंत ने वार्नर को लगाया रंग

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा एक्स पर शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि कप्तान ऋषभ पंत साथी खिलाड़ियों पर पानी डाल रहे हैं। साथ ही साथ खिलाड़ियों ने उन पर फूल बरसाए। इस वीडियो में डेविड वार्नर भी काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। पंत और वार्नर ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ