ड्रग्स की लत से बर्बाद हुआ दिग्गज खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर, अब कभी नहीं मिल पाएगी नेशनल टीम में जगह!

Sean Williams Drug Addiction: क्रिकेट में इंटरनेशनल करियर बनाने में सालों साल लग जाते हैं, लेकिन खत्म होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है. कुछ ऐसा ही जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी सीन विलियम्स के साथ हुआ है. कई सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे सीन विलियम्स ने हाल में ही आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर 2025 से अपना नाम वापस लिया था.

Sean Williams

Sean Williams

Sean Williams Drug Addiction: क्रिकेट जगत को हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर सीन विलियम्स का करियर ड्रग्स की लत के कारण अब लगभग खत्म हो गई हैं. सीन विलियम्स ने हाल में ही आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर 2025 से अपना नाम वापस लिया था. जिसके बाद हुए इंटरनल जांच में पता चला कि हाल में वो नशीली दवाओं के सेवन की समस्या से जूझ रहे हैं. जिसके कारण ही उन्होंने संभावित एंटी-डोपिंग परीक्षण से अपना नाम वापस लिया था.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने लिया बड़ा फैसला 

सीन विलियम्स के नाम वापस लेने और जांच में हुए खुलासे के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें दोबारा कभी टीम में लेने से इनकार कर दिया है. बोर्ड ने अपने प्रेस रिलीज में लिखा कि, ‘जिम्बा्वे क्रिकेट सभी अनुबंधित खिलाड़ियों से अपेक्षा करता है कि वे व्यावसायिकता, अनुशासन और टीम प्रोटोकॉल और डोपिंग रोधी नियमों के अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखें. उनका अनुशासनात्मक मुद्दों और बार-बार अनुपलब्धता का इतिहास रहा है, जिसका असर टीम की तैयारियों और प्रदर्शन पर पड़ा है. पेशेवर और नैतिक मानकों को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है. जिम्बाब्वे क्रिकेट उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा भविष्य में उनके प्रयासों में सफलता की कामना करता है.’ बोर्ड ने ठीक होने के लिए मदद मांगने पर सीन विलियम्स की सराहना भी की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: BCCI ने दिया राहुल द्रविड़ के बेटे को मौका, बड़े टूर्नामेंट में चमकी किस्मत, ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी 4 टीमें

शानदार रहा है सीन विलियम्स का करियर 

ऑलराउंडर सीन विलियम्स ने जिम्बाब्वे के लिए 24 टेस्ट मैचों में 45.25 की औसत से 1946 रन बनाए हैं. वहीं 26 विकेट भी अपने नाम किया है. इसके अलावा उन्होंने 164 वनडे मैचों में 37.53 की औसत से 5217 रन बनाने के साथ ही साथ 86 विकेट भी हासिल किया है. टी20आई फॉर्मेट में विलियम्स ने 85 मैचों में 1805 रन बनाने के अलावा 49 विकेट भी लिया है. विलियम्स ने जिम्बाब्वे के लिए 18 सितंबर 2025 को अपना आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेला था. वहीं उससे पहले इसी महीने में श्रीलंका के खिलाफ भी खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ