साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का कब होगा ऐलान? जानें किस पर गिरेजी गाज और किसका होगा कमबैक 

IND vs SA: भारतीय टीम मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया 6 और 8 नवंबर को चौथा और पांचवां टी20 मैच खेलेगी. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के 2 टेस्ट, 3 वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खिलाफ खेलेगी. 14 नवंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है.

Team India Squad Announcement

Team India Squad Announcement

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय दौरे पर आ रही दक्षिण अफ्रीका से टीम इंडिया का सामना होगा. 14 नवंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. 4 नवंबर तक इस इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है, ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि कब तक बीसीसीआई इस सीरीज के लिए टेस्ट टीम का ऐलान करेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली टेस्ट टीम में क्या बदलाव होगा, ये भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है. 

विज्ञापन

जल्द होने वाला है टीम का ऐलान 

मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सभी टीमें अपना तीसरा मुकाबला खेल रही हैं. जहां पर आज सभी मुकाबले खत्म हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के चयनकर्ता इस मुकाबले के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में अगले 72 घंटों में टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज के लिए ऐलान हो सकता है. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. ऐसे में वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान नवंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकता है. 

विज्ञापन

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में है. जहां पर वो कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के साथ डिस्कस करके टीम पर जल्द ही फैसला लेगे. टीम इंडिया में 2 बदलाव हो सकते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ती नारायण जगदीशन की जगह वापसी तय है. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में आ सकते हैं. शमी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें भारत की संभावित टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी. 

पहला टेस्ट- 14 से 18 नवंबर- ईडन गार्डन्स कोलकाता

विज्ञापन

दूसरा टेस्ट- 22 से 26 नवंबर- बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ