BCCI ने दिया राहुल द्रविड़ के बेटे को मौका, बड़े टूर्नामेंट में चमकी किस्मत, ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी 4 टीमें   

Men’s U19 One-Day Challenger Trophy: बीसीसीआई ने अब मेन्स अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2025 का ऐलान कर दिया है. ये टूर्नामेंट हैदराबाद में 5 से लेकर 11 नवंबर के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए 4 टीमों का ऐलान हो गया है. जहां पर अंडर-19 टीम के कई सितारे नजर आ रहे हैं. इस टूर्नामेंट में धमाल मचा कर इंडिया अंडर-19 टीम में जगह बनाने का मौका भी होगा.

Men's U19 One-Day Challenger Trophy

Men's U19 One-Day Challenger Trophy

Men’s U19 One-Day Challenger Trophy: मेन्स अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2025 का आयोजन बीसीसीआई हैदराबाद में करने वाली है. यह टूर्नामेंट 5 नवंबर से लेकर 11 नवंबर के बीच 4 टीमों के बीच खेला जाना है. जिसके लिए जूनियर टीम के चयनकर्ताओं ने सभी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जहां पर भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान और कोच रह चुके राहुल द्रविड़ के बेटे को भी बीसीसीआई ने मौका दिया है. इस टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी पर नजरें बनी रहेंगी. 

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली टीम में मौका 

टीम सी में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने मौका दिया है. अन्वय इस टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने वाले हैं. हाल में ही कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने अन्वय को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया था. अन्वय अगर इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो इंडिया अंडर-19 टीम में भी जगह बना सकते हैं. मौजूदा समय में अंडर 19 टीम के लिए कमाल कर रहे विहान मल्होत्रा टीम ए की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं वेदांत त्रिवेदी को टीम बी की कप्तानी सौंपी गई है. एरॉन जॉर्ज को टीम सी तो वहीं चंद्रहास दाश को टीम डी की कमान सौंपी गई है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें सभी 4 टीमों का स्क्वाड  

टीम A: विहान मल्होत्रा ​​(C), अभिज्ञान कुंडू (VC & WK), वंश आचार्य, बालाजी राव (WK), लक्ष्य रायचंदानी, विनीत V.K, मार्कंडेय पांचाल, सात्विक देसवाल, वी यशवीर, हेमचूडेशन J, R.S. अंबरीश, हनी प्रताप सिंह, वासु देवानी, युद्धजीत गुहा, इशान सूद.

Team B: वेदांत त्रिवेदी (C), हरवंश सिंह (VC & WK), वाफी कच्छी, सागर विर्क, सायन पॉल, वेदांत सिंह चौहान, प्रणव पंत, एहित सलारिया (WK), B.K. किशोर, अनमोलजीत सिंह, नमन पुष्पक, डी दीपेश, मोहम्मद मलिक, मोहम्मद यासीन सौदागर, वैभव शर्मा.

विज्ञापन

टीम C: एरॉन जॉर्ज (C), आर्यन यादव (VC), अंकित चटर्जी, मणिकांत शिवानंद, राहुल कुमार, यश कासवंकर, अन्वय द्रविड़ (WK), युवराज गोहिल (WK), खिलन ए पटेल, कनिष्क चौहान, आयुष शुक्ला, हेनिल पटेल, लक्ष्मण प्रुथी, रोहित कुमार दास, मोहित उलवा. 

विज्ञापन

Team D: चंद्रहास दाश (C), मौल्यराजसिंह चावड़ा (VC), शांतनु सिंह, अर्नव बुग्गा, अभिनव कन्नन, कुशाग्र ओझा, आर्यन सकपाल (WK), ए. रापोले (WK), विकल्प तिवारी, मोहम्मद एनान, अयान अकरम, उद्धव मोहन, आशुतोष महिदा, एम तोशिथ यादव, सोलिब तारिक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ