Sikandar Raza Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में होने वाला है. सुपर 8 के पहले मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. जिम्बाब्वे का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ भले ही वो सुपर 8 का अपना पहला मैच हार गए लेकिन टीम इंडिया से भिड़ने के लिए वो पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अब भारत के खिलाफ मैच में जीत की ललकार लगाई है.
जिम्बाब्वे के कप्तान का भारत के खिलाफ मैच पर बड़ा बयान
वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे 107 रन से हार गई. इसके बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नजर आए. उन्होंने भारत के खिलाफ मैच को लेकर उत्साह दिखाया और बताया कि उनका लक्ष्य हमेशा से जीत रहा है. सिकंदर ने कहा, ‘भले ही यहां हमें हार मिली है लेकिन जब भी जिम्बाब्वे की टीम मैदान पर उतरती है, तो हमारा मकसद जीत होता है. हम अच्छा प्रदर्शन करके सम्मान हासिल करना चाहते हैं.’
रजा ने आगे कहा, ‘अब सामने भारतीय टीम होगी. दोनों टीमें मैच हारी हैं, ऐसे में साबित करने के लिए काफी कुछ है. हम इस हार से सीख लेंगे. हम चेन्नई की पिच के बारे में जो कुछ जानते हैं, उसका उपयोग करके बेहतर तरीके से परफॉर्म करने की कोशिश करेंगे. इसके बाद देखते हैं कि क्या होगा.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: गौतम ने फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा की लगाई ‘गंभीर’ क्लास! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल
सेमीफाइनल में कदम रखने के लिए बड़ी जीत जरूरी
सुपर 8 में हर टीम तीन-तीन मैच खेलने वाली है. टीम इंडिया पहला मैच हारने के बाद अब सुपर 8 की रेस में थोड़ी पीछे हो गई है. भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हार मिली थी, जिससे उनका नेट रन कम हो गया था. अभी वो ग्रुप 1 के पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें टॉप 2 में रहना होगा. टीम इंडिया को न सिर्फ जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अपने अगले दो मैच जीतने हैं, बल्कि उन्हें जीत का अंतर भी बड़ा रखना है. भारतीय टीम को नेट रन रेट सुधारने पर भी ध्यान देना है.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के शेड्यूल में बड़ा बदलाव! पाकिस्तान नहीं हुआ क्वालीफाई, फिर भी भारत के बाहर होगा सेमीफाइनल?
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
42 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा ने किया शानदार रनआउट, न्यूजीलैंड ने गंवाया 5वां विकेट
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines