T20 World Cup के शेड्यूल में बड़ा बदलाव! पाकिस्तान नहीं हुआ क्वालीफाई, फिर भी भारत के बाहर होगा सेमीफाइनल?

T20 World Cup Schedule Change: टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 स्टेज तक पहुंच चुका है. कुछ दिनों बाद सेमीफाइनल का आयोजन किया जाएगा. इसके पहले शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव हो गया है. पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं करता है, तो नॉकआउट मैच भारत में होंगे. नवंबर 2025 में ही ICC ने इस विषय में फैंस को जानकारी दे दी थी. अब एक और टीम के क्वालीफाई करने पर सेमीफाइनल का शेड्यूल बदल जाएगा.

T20 World Cup Schedule Change

शेड्यूल में थोड़ा बदलाव

विज्ञापन

T20 World Cup Schedule Change: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हो सकता है. पाकिस्तान टीम भारत आकर वर्ल्ड कप नहीं खेल रही है. उनके सभी मैच श्रीलंका में हो रहे हैं. इसके अलावा श्रीलंका भी को-होस्ट होने के नाते अपने देश में ही मैच खेल रही है. ICC ने नवंबर 2025 में टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया था. उस समय साफ हो गया था कि पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया, तो फिर भारत के बजाय नॉकआउट मैच श्रीलंका में होंगे. एक नया अपडेट आया है कि अगर श्रीलंका ने क्वालीफाई किया, तो उनके मैच भी भारत में नहीं, बल्कि अपने देश में होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बड़ा बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी नॉकआउट मैच भारत में होने वाले हैं. पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर स्थिति बदल सकती है. अब ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ICC ने शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है. सेमीफाइनल 1 का वेन्यू अभी तय नहीं है. यह कोलंबो या कोलकाता में हो सकता है.

विज्ञापन

ICC ने स्टेटमेंट में कहा, ‘सेमीफाइनल 1 मैच कोलकाता या कोलंबो में होगा. अगर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, तो वो 4 मार्च को कोलंबो में खेलेंगे. अगर पाकिस्तान टीम आगे नहीं बढ़ी लेकिन श्रीलंका ने क्वालीफाई कर लिया और उनका मैच भारत के बजाय किसी अन्य टीम से हुआ, तो श्रीलंका सेमीफाइनल 1 कोलंबो में खेलेगी.’

कैसा है टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 का हाल?

ग्रुप 1 का पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
वेस्टइंडीज110025.350
साउथ अफ्रीका 110023.800
भारत 10100-3.800
जिम्बाब्वे 10100-5.350

ग्रुप 2 का पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
इंग्लैंड 110022.550
न्यूजीलैंड 100110.000
पाकिस्तान 100110.000
श्रीलंका 10100-2.550

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ