IPL में 18 करोड़ मिलने पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, भारतीय खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल की सैलरी पर बात करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल में ज्यादा पैसे मिलने पर सवाल उठाए जाते हैं. उनका मानना है कि खिलाड़ियों को काबिलियत के दमपर पैसे मिलते हैं.

Yuzvendra Chahal/ Image Source: ANI

Yuzvendra Chahal/ Image Source: ANI

युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अपनी शानदार लेग स्पिन से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाले चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्पिनरों में भी शामिल हैं. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल 2024 में उन्हें 6.5 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए भी उन्हें इसी कीमत पर अपनी टीम में बरकरार रखा.

विज्ञापन

आईपीएल में अपनी सैलरी को लेकर क्या बोले चहल?

आईपीएल में मिलने वाली मोटी रकम को लेकर युजवेंद्र चहल ने अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि जब किसी भारतीय खिलाड़ी को बड़ी रकम मिलती है, तो लोग सवाल उठाने लगते हैं. वहीं, किसी विदेशी खिलाड़ी को इतनी ही रकम मिलने पर वैसी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती. चहल ने यह बात आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट के दौरान कही.

विज्ञापन

चहल ने साफ किया कि उनके लिए पैसा कभी क्रिकेट खेलने की वजह नहीं रहा. उन्होंने कहा कि सैलरी चाहे 5 करोड़ रुपये हो या 25 करोड़ रुपये, उनके खेलने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आएगा. चहल के मुताबिक, वह पिछले 15 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं और आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. ऐसे में अगर उन्हें बड़ी रकम मिलती है, तो वह इसके हकदार हैं.

उन्होंने कहा, “मैंने इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं, क्योंकि मैंने कभी पैसों के लिए नहीं खेला. चाहे मुझे 5 करोड़ मिलें या 25 करोड़, मैं वैसे ही खेलूंगा जैसे खेलता हूं. किसी को अपने पहले ही सीजन में 12 से 13 करोड़ मिल जाते हैं, लेकिन मैं 15 साल से खेल रहा हूं और मैं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं. मैं इसका हकदार हूं.”

विज्ञापन

चहल ने आगे कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिलने पर लोग सवाल करते हैं कि उन्हें इतने पैसे कैसे मिल गए. इसके उलट, जब किसी विदेशी खिलाड़ी को 25 करोड़ रुपये मिलते हैं, तो लोग खुश होते हैं.

IPL में चहल का शानदार रिकॉर्ड

युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 2013 से 2026 तक टूर्नामेंट में 188 मैच खेले और 233 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 23.24 और इकॉनमी रेट 8.05 रहा है. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट लेना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ