Yuvraj Singh message to Shubman Gill: युवराज सिंह को उम्मीद है कि सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल भारत पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। युवराज ने खुलासा किया है कि उन्होंने शुभमन गिल से बात की है और युवा बल्लेबाज को मोटिवेट किया है।
युवराज गिल के गुरु हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुभमन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह बीमारी के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले दो विश्व कप मैचों में नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
मैंने गिल को तगड़ा कर दिया है- युवराज
एएनआई से बात करते हुए, युवराज ने खुलासा किया कि उन्होंने गिल के साथ अपना अनुभव साझा किया कि उन्होंने 2011 में कैंसर से निपटने के दौरान कैसे क्रिकेट खेला था। युवराज ने कहा कि “शुभमन गिल को मैंने तगड़ा कर दिया है। मैंने उन्हें बताया कि मैंने कैंसर से जूझते हुए विश्व कप खेला था,उम्मीद है, वह भी इसके लिए तैयार होंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि -‘जब आप आपको बुखार और डेंगू हो, तो क्रिकेट मैच खेलना वास्तव में कठिन होता है, और मैंने इसका अनुभव किया है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगर वह फिट है, तो वह निश्चित रूप से खेलेगा।’
भारत-पाकिस्तान मैच से काफी उम्मीद
भले ही गिल खेले या नहीं लेकिन युवराज सिंह को भारत-पाकिस्तान मैच से काफी उम्मीद है। उन्होंने इसे लेकर कहा कि “भारत पहले से ही आश्वस्त है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया है। मुझे लगता है कि इस समय दोनों टीमें आत्मविश्वास से भरी हैं और यह एक शानदार मैच होना चाहिए। मोहम्मद रिजवान शानदार फॉर्म में हैं। दोनों टीमों का खेल शानदार है। खासकर पाकिस्तान के लिए, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 300 से अधिक रनों का पीछा किया, इसलिए इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलेगा।”
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines