हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

योगराज सिंह की BCCI से बड़ी डिमांड, भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी को कोच बनाने की मांग

Yograj Singh: क्रिकेट की दुनिया में युवराज सिंह का बड़ा नाम है. वो वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बहुत बड़े मैच विनर थे. उनके पिता योगराज सिंह ने भी टीम इंडिया के लिए खेला है. खुलकर बात करने के लिए योगराज सिंह को जाना जाता है. अब उन्होंने भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी को कोच बनाने की मांग की है. उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
yograj singh, yuvraj singh and ms dhoni

Yograj Singh: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में बहुत खराब रहा है. ऐसे में लगातार उनको हटाकर किसी नए हेड कोच की मांग हो रही है. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी योगराज सिंह ने एक दिग्गज का नाम बीसीसीआई को सुझाया है. इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को 2 वर्ल्ड कप भी जिताया है. फिलहाल इस भारतीय दिग्गज के सिखाए हुए खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. 

योगराज सिंह ने बीसीसीआई से की बड़ी मांग 

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर योगराज सिंह ने रवीश बिष्ट के चैनल पर बात करते हुए बीसीसीआई के सामने बड़ी डिमांड रखी है. उन्होंने इस मांग को रखते हुए युवराज सिंह को भारतीय कोचिंग सेटअप में शामिल करने की बात कही है. हालांकि उन्होंने साफ नहीं किया कि वो युवराज सिंह को किस रोल में देखना चाहते हैं. फिलहाल टीम इंडिया में कोचिंग के 3 बड़े रोल हैं. जिसमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, टीम इंडिया के हेड कोच और इंडिया ए और अंडर-19 के कोच की भूमिका है. अंडर-19 के कोच की भूमिका सुनील जोशी निभा रहे हैं. वहीं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण हैं. वहीं टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर हैं. 

ये भी पढ़ें: रोके नहीं रुक रहे Krunal Pandya, हैदराबाद के खिलाफ बल्ले से मचाया तहलका

विज्ञापन

युवराज सिंह कर रहे हैं कोचिंग 

मौजूदा समय में भी युवराज सिंह कोचिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. युवराज सिंह ने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद की है. इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करने के बाद युवराज को उसका श्रेय भी दिया है. खासकर अभिषेक शर्मा अपनी इंटरनेशनल क्रिकेट में मिली सफलता का श्रेय युवराज को देते हैं. ऐसे में सभी फैंस भी इस दिग्गज को टीम इंडिया के कोचिंग सेटअप में देखना चाहते हैं. हालांकि फिलहाल 2027 तक गौतम गंभीर ही टीम इंडिया के हेड कोच रहने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: ऐसे कैसे वनडे टीम में जगह बचा पाओगे Rishabh Pant? पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही खराब फॉर्म

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola