रोके नहीं रुक रहे Krunal Pandya, हैदराबाद के खिलाफ बल्ले से मचाया तहलका 

Baroda vs Hyderabad: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में साल के आखिरी दिन क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर दिया. पांड्या ने इस सीजन में अब तक बल्ले से रनों की बारिश की है. जिसके कारण ही उनकी टीम भी लगातार बड़े स्कोर खड़ा कर रही है. हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बड़ौदा क्रिकेट टीम के कप्तान क्रुणाल ने धमाकेदार शतक जड़ा है.

krunal pandya vijay hazare trophy 2025-26

krunal pandya vijay hazare trophy 2025-26

Baroda vs Hyderabad: बड़ौदा क्रिकेट टीम और हैदराबाद के बीच आज विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर बड़ौदा की टीम ने 50 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 417 रन बना डाले. इस पारी में बड़ौदा के लिए 3 खिलाड़ियों ने शतक जड़ा है. जिसमें कप्तान क्रुणाल पांड्या की धमाकेदार पारी शामिल है. उन्होंने आक्रामक अंदाज में शतक जड़ा है. 

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या ने जड़ा शानदार शतक 

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बड़ौदा क्रिकेट टीम के लिए नित्या पांड्या ने 110 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली. वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज अमित पासी ने 93 गेंदों में 127 रन बनाए. जिसमें 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. नंबर 3 पर क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे. जहां पर उन्होंने 63 गेंदों में नाबाद 109 रनों की पारी खेली. जिसमें 18 चौके और 1 छक्का भी जड़ा. अंत में भानु पनिया ने 27 गेंदों में नाबाद 42 रनों की पारी खेली. पांडया की धमाकेदार पारी के कारण 50 ओवरों में 4 विकेट 417 रन बनाए. हैदराबाद के लिए चामा वी मिलिंद ने 2 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं क्रुणाल पांड्या 

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने सिर्फ 2 रन ही बनाए थे. हालांकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने बंगाल के खिलाफ 57 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट अपने नाम किया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की पारी खेली थी. जिसके बाद अब उन्होंने एक और पारी खेली है. लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखकर मौजूदा समय में उनकी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खुश होगी. वहीं आईपीएल 2026 में आरसीबी के अहम खिलाड़ी होने वाले हैं. पिछले सीजन भी पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ