ऐसे कैसे वनडे टीम में जगह बचा पाओगे Rishabh Pant? पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही खराब फॉर्म

Rishabh Pant: खराब फॉर्म ऋषभ पंत का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है. विजय हजारे टूर्नामेंट में पंत एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और दिल्ली की लड़खड़ाती हुई पारी को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए.

Rishabh Pant

Rishabh Pant poor Form continuous in Vijay Hazare Trophy

Rishabh Pant: टी-20 के बाद वनडे टीम में भी ऋषभ पंत की जगह पर खतरा मंडरा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो पंत की जगह पर सिलेक्टर्स ईशान किशन को मौका देने का मन बना रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए चुनी जाने वाली टीम में ही पंत को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

विज्ञापन

ऋषभ के फैन्स यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि पंत विजय हजारे में धमाकेदार प्रदर्शन करके सिलेक्टर्स को मुंहतोड़ जवाब देंगे. हालांकि, पंत की खराब फॉर्म तो उनका पीछे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है. ओडिशा के खिलाफ भी पंत ने आगाज तो दमदार किया, लेकिन वह फिर अपना विकेट तोहफे के तौर पर देकर चलते बने.

विज्ञापन

पंत का फ्लॉप शो जारी

ओडिशा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पंत जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो दिल्ली की हालत खस्ता थी. टीम ने अपने 2 विकेट सिर्फ 6 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे. कप्तान साहब ने क्रीज पर आंखें जमाईं और कुछ दमदार शॉट्स भी खेले. 27 गेंदों में पंत तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 24 रनों के स्कोर पर पहुंच चुके थे. पंत को देखकर लग रहा था कि वह आज बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं.

विज्ञापन

हालांकि, अगली ही गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज आउट हो गया. विजय हजारे टूर्नामेंट में जहां एक तरफ बल्लेबाज शतकों की झड़ी लगा रहे हैं, तो वहीं पंत 4 पारियों को मिलाकर अभी तक महज 121 रन ही बना सके हैं. पंत सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके हैं. दो बार ऋषभ इसी तरह से अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं.

खतरे में पंत की जगह

विजय हजारे टूर्नामेंट में ऋषभ पंत का फ्लॉप शो उनके खिलाफ जा सकता है. माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 3 या 4 जनवरी को हो सकता है. इससे पहले अब पंत की कप्तानी में दिल्ली को सिर्फ एक ही मुकाबला खेलना है. ऋषभ के ऊपर ईशान किशन को सिलेक्टर्स तरजीह दे सकते हैं. वहीं, ध्रुव जुरैल भी लगातार अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ