Year Ender 2025: बावुमा कप्तान, सिराज OUT... आ गई बेस्ट वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग 11, सिर्फ 3 भारतीय प्लेयर्स की चमकी किस्मत

Year Ender 2025: टेस्ट क्रिकेट के लिए साल 2025 यादगार रहा. साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सालों बाद कोई ICC ट्रॉफी उठाई. टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स का प्रदर्शन 2025 में अच्छा रहा. आइए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2025 में बेस्ट वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

Best Test World Playing 11:

कैसी है 2025 की वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग 11?

Year Ender 2025: साल 2025 टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी शानदार रहा. साउथ अफ्रीका ने इस साल इतिहास रचा और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया. उन्होंने लॉर्ड्स में मिली शानदार जीत को सेलिब्रेट किया और सालों बाद कोई ICC ट्रॉफी जीती. भारत और इंग्लैंड के बीच इतिहास की सबसे रोमांचक टेस्ट सीरीज में से एक देखने को मिली. कुल मिलाकर टेस्ट के लिए साल बढ़िया रहा और अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025 की सबसे बेस्ट वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग 11 जारी कर दी.

विज्ञापन

2025 की बेस्ट वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग 11

1. केएल राहुल (भारत)

केएल राहुल ने 2025 में बतौर ओपनर प्रभावित किया है और उन्होंने 10 मैचों में 45.16 के औसत से 813 रन बनाए. इसी कारण उन्हें वर्ल्ड 11 में जगह मिली.

विज्ञापन

2. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)

ट्रेविस हेड ने मिडल ऑर्डर और ओपनिंग, दोनों स्लॉट में इस साल बल्लेबाजी की. उन्होंने 11 मैचों में 817 रन बनाए. उन्हें केएल राहुल के पार्टनर के रूप में चुना गया.

3. जो रूट (इंग्लैंड)

जो रूट टेस्ट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं और 2025 में उन्होंने 10 मैचों में 805 रन बनाए. उनका औसत 50.31 का रहा और उन्हें बेस्ट प्लेइंग 11 में शामिल करना बनता था.

विज्ञापन

4. शुभमन गिल (भारत)

नंबर 4 पर शुभमन गिल से अच्छा विकल्प नहीं होगा. उन्होंने इस साल 9 मैचों में 983 रन बनाए हैं और उनका औसत 70.21 का रहा है.

विज्ञापन

5. टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका)

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने WTC फाइनल जीता. उन्हें वर्ल्ड 11 का भी कप्तान बनाया गया है. उन्होंने इस साल 4 मैचों में 51.66 के औसत से 310 रन बनाए हैं.

6. एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया)

एलेक्स कैरी 2025 में सबसे बेस्ट विकेटकीपर रहे. उन्होंने 11 मैचों में 767 रन बनाए. उनके नाम 44 कैच और 5 स्टंपिंग रही. वो भी वर्ल्ड टेस्ट 11 का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

7. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

मौजूदा समय में बेन स्टोक्स से अच्छा कोई ऑलराउंडर नहीं है. उन्होंने 9 मैचों में 496 रन बनाए हैं और गेंद से 33 विकेट दर्ज किए. उनका टीम में होना बनता था.

विज्ञापन

8. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

गेंद से मिचेल स्टार्क के लिए 2025 तगड़ा रहा है. उन्होंने टेस्ट में इस साल 11 मैचों में 55 विकेट झटके हैं. उनके नाम 3 फाइव विकेट हॉल रहे.

9. जसप्रीत बुमराह (भारत)

जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने 2025 में 8 मैचों में 31 विकेट झटके. इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें वर्ल्ड टेस्ट 11 में जगह दी गई.

विज्ञापन

10. स्कॉट बोलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया ने 2025 में मात्र 6 मैच खेले और इसमें वो 32 विकेट झटकने में सफल रहे. उनका गेंदबाजी औसत मात्र 15 का रहा. इसी कारण उन्हें टीम में जगह मिली.

11. साइमन हार्मर (साउथ अफ्रीका)

साइमन हार्मर 2025 के बेस्ट स्पिनर रहे. उन्होंने 4 मैचों में 30 विकेट अपने किए और उनका औसत 14.30 का रहा है. प्लेइंग 11 में उनकी जगह बनती थी.

विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम में मोहम्मद सिराज को जगह नहीं दी है, वहीं रवींद्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन के बावजूद 12th मैन बनाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ