WPL 2026: गुजरात ने किया नए कप्तान का ऐलान, अगले सीजन में इस 'जायंट' पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

Ashleigh Gardner To Captain: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत कुछ दिनों में होने वाली है. इस टूर्नामेंट से पहले गुजरात जायंट्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है. नए सीजन के साथ वो नई शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने एश्ले गार्डनर को कप्तानी सौंप दी है. पिछले साल उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इसी कारण उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई.

Ashleigh Gardner To Captain

गुजरात ने किया कप्तान का ऐलान

Ashleigh Gardner To Captain: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के आयोजन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले गुजरात जायंट्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है. दरअसल, WPL 2026 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था और इसी बीच कई टीमें पूरी तरह से बदल गई. इसी वजह से टीम के लीडरशिप में भी बदलाव हुआ. गुजरात जायंट्स की कप्तानी पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर ने की थी और ऑक्शन में जायंट्स ने उन्हें खरीदा. अब उन्हें नई शुरुआत के साथ टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है.

विज्ञापन

एश्ले गार्डनर दोबारा बनीं गुजरात जायंट्स के कप्तान

गुजरात जायंट्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए ऐलान किया कि WPL 2026 में भी एश्ले गार्डनर उनकी कप्तान होंगी. पिछले साल वुमेंस प्रीमियर लीग में उन्होंने टीम की कमान संभाली थी और अब दोबारा मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा दिखाया. गुजरात जायंट्स ने पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘आधिकारिक ऐलान. उनकी आवाज में भरोसा है. एश्ले गार्डनर एक बार फिर हमारी कप्तान होंगी. वो हमें जीत की ओर ले जाएंगी.’

विज्ञापन

आप नीचे ऑफिशियल पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

गुजरात जायंट्स के लिए कैसा रहा है एश्ले का प्रदर्शन?

अब तक एश्ले गार्डनर ने WPL में 25 मैच खेले हैं और वो शुरुआत से गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा रही हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 567 रन जड़े हैं और वो 25 विकेट अपने नाम करने में सफल हुई हैं. उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को काफी फायदा कराया है. 2025 में गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी की जगह गार्डनर को कप्तान बनाया. उनकी कप्तानी में जायंट्स ने पिछले साल टॉप 3 में जगह बनाई थी.

गुजरात जायंट्स का WPL 2026 के लिए शेड्यूल

  • गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स – 10 जनवरी 2026 (मुंबई)
  • गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स – 11 जनवरी 2026 (मुंबई)
  • गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस – 13 जनवरी 2026 (मुंबई)
  • गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16 जनवरी 2026 (मुंबई)
  • गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 19 जनवरी 2026 (वड़ोदरा)
  • गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स – 22 जनवरी 2026 (वड़ोदरा)
  • गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स – 27 जनवरी 2026 (वड़ोदरा)
  • गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस – 30 जनवरी 2026 (वड़ोदरा)

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली और शुमभन गिल की तुलना नहीं! भारतीय मूल के इस दिग्गज ने बता दिया दोनों क्रिकेटर्स के बीच का फर्क

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ