Top 10 Cricket Records Broken: क्रिकेट की दुनिया में हर साल कई बड़े रिकॉर्ड्स बनते हैं, तो कई टूटते भी हैं. साल 2025 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. साल 2025 में भी 10 बड़े क्रिकेट रिकॉर्ड टूटे हैं. ये सभी रिकॉर्ड पहले क्रिकेट के दिग्गजों के नाम थे. जिसे मौजूदा समय के खिलाड़ियों ने अब अपने नाम कर लिया है. साल 2025 में भी विराट कोहली और जो रूट का नाम इस लिस्ट में नजर आ रहा है. महिला टीम की खिलाड़ियों ने भी इस साल कमाल का प्रदर्शन किया है.
जो रूट
इंग्लिश टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में बहुत अच्छे फील्डर भी हैं. रूट ने इस साल राहुल द्रविड़ के सबसे ज्यादा टेस्ट कैच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राहुल द्रविड़ के नाम 210 कैच थे. वहीं अब जो रूट के नाम 213 कैच हो गए हैं. वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं.
मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस साल वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बतौर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब स्टार्क के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हो गए हैं. पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम के नाम टेस्ट में 414 विकेट थे.
इंग्लैंड ने रचा इतिहास
इंग्लैंड की टीम ने इस साल वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की हैं. इंग्लिश टीम ने दक्षिण अफ्रीका को इस साल 342 रनों से वनडे मैच हराया था. इंग्लिश टीम ने इस मैच में 415 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 72 रनों पर सिमट गई थी.
यशस्वी जायसवाल
भारत के युवा सुपरस्टार यशस्वी जायसवाल ने 24 साल के होने से पहले ही टेस्ट क्रिकेट में 5 बार 150 से ज्यादा की पारी खेली है. इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ के नाम था. स्मिथ ने ऐसा 24 साल की उम्र से पहले 4 बार किया था.
इब्राहिम जादरान
अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 177 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसी के साथ उन्होंने बेन डकेट के 165 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था. जादरान अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
स्मृति मंधाना
भारतीय महिला टीम की सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मंधाना ने ये कारनामा सिर्फ 112 पारियों में किया. वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड स्टेफनी टेलर के नाम था. उन्होंने ये कारनामा 129 पारियों में किया था.
दीप्ति शर्मा
महिला टीम के एक और सुपरस्टार दीप्ति शर्मा ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. दीप्ति शर्मा ने साल 2025 में हुए वर्ल्ड कप के दौरान 215 रन बनाए और 22 विकेट भी अपने नाम किया. इससे पहले कोई महिला खिलाड़ी एक वर्ल्ड कप में 200 से ज्यादा रन और 20 से ज्यादा विकेट नहीं से सकी थी.
विराट कोहली
टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने भी इस साल दिग्गज सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है. कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने ये 287वीं पारी में किया था. वहीं सचिन तेंदुलकर ने ये कारनामा 350वां वनडे मैच में किया था.
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना
सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 2025 में हुए वर्ल्ड कप के दौरान 434 रन बनाए थे. महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब स्मृति मंधाना के नाम हो गया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था. उन्होंने 2017 के वर्ल्ड कप में 409 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे करेंगे ओपनिंग, सेमीफाइनल में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
भारतीय महिला टीम ने रचा था इतिहास
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ 331 रनों के लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया था. महिला वनडे इतिहास के इतिहास में ये सबसे बड़ा स्कोर चेज था. इस रिकॉर्ड को टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करके तोड़ दिया था और इतिहास रच दिया था.
ये भी पढ़ें: BCCI ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को दी कड़ी चेतावनी! Rajasthan Royals को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
25 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
30 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
51 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines