BCCI ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को दी कड़ी चेतावनी! Rajasthan Royals को लगा बड़ा झटका 

BCCI: दिसंबर 16 को हुए मिनी ऑक्शन के साथ ही बीसीसीआई ने अब आईपीएल 2026 की तैयारी बहुत ही तेज कर दी है. इसी बीच आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल का राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर एक बयान आया है. जिसके बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने अब राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को कड़ी चेतावनी दी है.

BCCI and Rajasthan Royals

BCCI and Rajasthan Royals

BCCI: आईपीएल 2026 की तैयारियां अब बीसीसीआई ने शुरू कर दी है. अबु धाबी में 16 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन के बाद से ही फ्रेंचाइजियों ने 2026 को लेकर प्लान बनाना शुरू कर दिया है. इस बीच बीसीसीआई ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को एक मामले में कड़ी चेतावनी दी है. जिससे आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लग गया है. ऑक्शन में अच्छा प्रदर्शन करने वाली राजस्थान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है.  

विज्ञापन

बीसीसीआई ने अब दी चेतावनी 

दिसंबर 16 को अबु धाबी में आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन हुआ. जहां पर क्रिकबज के अनुसार  राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर बात करते हुए आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘हमने पिछली बार स्टेट बॉडी को लिखा था कि जब तक वे RCA के चुनाव नहीं करवाते और एक चुनी हुई बॉडी नहीं बना लेते, तब तक हमारे लिए IPL को राजस्थान में ले जाना मुश्किल होगा. अभी तक, उन्होंने चुनाव नहीं करवाए हैं और फ्रेंचाइजी को यह देखना होगा कि क्या वे इसे अपने गेम होस्ट करने के लिए ठीक समझते हैं. एक बार जब हम वह ड्यू डिलिजेंस कर लेंगे और अगर RCA अपने चुनाव आसानी से और सही तरीके से करवा पाता है, तो हम उसे विनर मानेंगे.’

विज्ञापन

खतरे में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन 

फिलहाल बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि जब तक इलेक्शन नहीं होते, तब तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के लिए मुश्किलें कम नहीं होगी. हालांकि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि उन्हें बीसीसीआई ने ऐसी कोई सूचना नहीं दी है. पिछले 2 साल से इस एसोसिएशन का संचालन राज्य सरकार द्वारा नियुक्त एक कमेटी कर रही है. जिसकी अध्यक्षता दीन दयाल कुमावत कर रहे हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने नाम पुणे में आयोजित कर सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ