Year Ender 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल हुए 8 महामुकाबले, जानें कितने में टीम इंडिया ने मारी बाजी

Year Ender 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा ही रोचक रहता है. फैंस लाखों रूपये खर्च करके दोनों देशों के बीच मैच देखने जाते हैं. 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 8 मैच हुए हैं. भारत की सीनियर मेंस और वुमेंस टीम के अलावा अंडर 19 टीम की भी पाकिस्तान से भिड़ंत हुई है. आइए सभी मैचों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

IND vs PAK Year Ender 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच 2025 में हुए 8 मैच

Year Ender 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में काफी बड़ा इतिहास रहा है. दोनों देशों के बीच सालों से क्रिकेट मैच हो रहे हैं और हर बार फैंस उनके बीच मुकाबले देखने के लिए उत्साहित नजर आए हैं. साल 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमों में कई बार भिड़ंत हो चुकी है. मेंस और वुमेंस सीनियर टीम के अलावा अंडर 19 और भारत की A टीम ने भी पाकिस्तान का सामना किया है. आइए भारत-पाकिस्तान के बीच 2025 में हुए सभी 8 मैचों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

1. भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी 2025)

भारत और पाकिस्तान के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैच हुआ था. 23 फरवरी को हुए इस मैच में पाकिस्तान ने 241 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 45 गेंद रहते 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारतीय टीम फाइनल तक गई और न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

2. भारत vs पाकिस्तान (एशिया कप ग्रुप स्टेज मैच)

ACC एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में बा मैच हुआ. टीम इंडिया के सामने 128 रन का लक्ष्य था और उन्होंने 7 विकेट रहते आसानी से इसका पीछा कर लिया. इस मुकाबले में भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान को खदेड़ दिया.

3. भारत vs पाकिस्तान (एशिया कप सुपर फोर मैच)

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर मैच 21 सितंबर 2025 को हुआ था. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 172 रनों का लक्ष्य था और उन्होंने 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. मैच में कहीं महसूस नहीं हुआ कि पाकिस्तान आगे है. भारत का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिला.

विज्ञापन

4. भारत vs पाकिस्तान (एशिया कप 2025 फाइनल)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल में 28 सितंबर को मैच हुआ. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए. जवाब में भारत ने 5 विकेट से लक्ष्य का पीछा किया और खिताब पर कब्जा किया. हालांकि, टीम इंडिया को अब तक अपनी ट्रॉफी नहीं मिल पाई है. खैर, भारत ने पाकिस्तान की हेकड़ी निकाल दी, जो बड़ी बात है.

विज्ञापन

5. भारत vs पाकिस्तान (वुमेंस वर्ल्ड कप 2025)

वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में 5 अक्टूबर को मैच हुआ. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान 159 ही बना पाई और भारत ने 88 रन से जीत हासिल की. महिला टीम ने बता दिया कि वो क्यों दुनिया की सबसे बेस्ट टीमों में से एक है.

6. इंडिया A vs पाकिस्तान शाहीन्स (राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025)

16 नवंबर को इंडिया A और पाकिस्तान A के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज में मैच हुआ था. इस मुकाबले में इंडिया A ने 136 रन बनाए और पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में लक्ष्य का 8 विकेट रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. ये भारत की पाकिस्तान के खिलाफ 2025 में एकमात्र हार रही है.

विज्ञापन

7. भारत vs पाकिस्तान (अंडर 19 एशिया कप 2025)

भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के बीच 14 दिसंबर 2025 को मैच हुआ था. भारत ने 240 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान 150 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 90 रन से मैच जीता. ये इंडिया अंडर 19 की सबसे बड़ी जीत में से एक रही.

8. भारत vs पाकिस्तान (अंडर 19 एशिया कप फाइनल)

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप का फाइनल 21 दिसंबर 2025 को हुआ. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 347 रन बनाए. भारत के सामने बड़ा लक्ष्य था और वो इसका पीछा नहीं पाए. 191 रन से पाकिस्तान ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ