Most Losing ODI Match in 2023: वनडे क्रिकेट के लिए साल 2023 काफी खास था। आईसीसी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट ओडीआई विश्व कप इसी साल भारत में खेला गया। भारतीय टीम भले ही इस विश्व कप खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी, लेकिन कुल मिलाकर भारत के लिए भी यह साल काफी अच्छा रहा। हालांकि कुछ ऐसे भी टीमें रहीं जिसके लिए यह साल काफी अनलकी साबित हुआ। चलिए आपको इस साल खेले गए ओडीआई मैचों का रिकॉर्ड बताते हैं। वह कौन सी टीम रही, जिसके हाथ ओडीआई मैचों में सबसे अधिक हार लगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: 31 साल, 9 सीरीज; टीम इंडिया को नहीं मिली एक भी जीत, क्या रोहित शर्मा पूरा करेंगे सपना?
बांगलादेश बनी सबसे अनलकी टीम
साल 2023 में सबसे अधिक मैच हारने वाली टीम बांग्लादेश बनी है। बांग्लादेश ने 2023 में कुल 32 वनडे मैच खेले, इनमें से 18 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में बांग्लादेश के लिए यह साल सबसे अनलकी साबित हुआ है। इसके बाद सबसे अधिक ओडीआई मैच हारने वाली टीम यूएई बनी है। यूएई ने भी इस साल कुल 26 मुकाबले खेले, इनमें से 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन इस लिस्ट में न्यूजीलैंड का भी नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड की खास क्रिकेट टीम करेगी भारत का दौरा, पांच मैचों की होगी ऐतिहासिक टी20 सीरीज
श्रीलंका का भी नाम लिस्ट में शामिल
आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम न्यूजीलैंड इस साल खेले गए कुल 33 मैचों में 17 मैच हार चुकी है। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर श्रीलंका की टीम है। इस टीम का प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा, श्रीलंका को विश्व कप से भी बुरी तरह बाहर होना पड़ा। श्रीलंका ने इस साल कुल 31 मुकाबले खेले, इनमें से 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वैसे तो नीदरलैंड ने इस साल बहुत कमाल किया है। नीदरलैंड ने आईसीसी विश्व कप में साउथ अफ्रीका को हराकर बहुत बड़ा उलटफेर कर दिया था, लेकिन कुल मिलाकर देखें तो नीदरलैंड को भी इस साल खेले गए कुल 22 मैचों में 16 मुकाबले गंवाने पड़े हैं।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
29 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, कप्तान अय्यर अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines